#हिमाचल
March 15, 2025
गाड़ी ठीक करवाने चंडीगढ़ आए हिमाचल के ड्राइवर से बंदूक की नोंक पर लूट
16 हजार रुपए कैश और स्टीरियो बैटरी ले गए
शेयर करें:

चंडीगढ़। गाड़ी की मरम्मत करवाने चंडीगढ़ आए हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर के एक ड्राइवर को बंदूक की नोंक पर लूटने का मामला सामने आया है। वारदात गुरुवार की है। पुलिस ने ड्राइवर की शिकायत के बाद आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
सोते हुए पर किया हमला
मामले की प्राथमिकी के अनुसार, बिलासपुर का रहने वाला कार ड्राइवर राजू गाड़ी में खराबी की जांच करवाने चंडीगढ़ सेक्टर 48 की मोटर मार्केट आया था। गुरुवार सुबह 3 बजे वहां पहुंचने के बाद वह गाड़ी को पार्किंग में खड़ी कर सो गया। तभी वहां कार में सवार 4-5 लोग वहां आए और राजू से गाड़ी का दरवाजा खुलवाया और बंदूक दिखाकर 16 हजार रुपए और स्टीरियो बैटरी लूटकर चलते बने।
सीसीटीवी फुटेज में दिखी कार
आरोपियों के जाने के बाद राजू ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची थाना-49 पुलिस ने 4 से 5 आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास से सीसीटीवी फुटेज कब्जे में ली है, जिसमें गन प्वाइंट पर लूट करने वाले आरोपियों की कार दिखाई दे रही है।

स्विफ्ट कार दी दिखाई
पुलिस के पास मौजूद सीसीटीवी फुटेज कमें एक सफेद रंग की कार दिखाई दे रही है। पहले वो कार मार्किट के अंदर आती हुई, फिर कुछ देर बाद वारदात को अंजाम देकर बाहर की ओर जाती हुई दिखाई दे रही है। अंधेरा होने के कारण कार की लाइट जली हुई है।