#हिमाचल

October 1, 2024

जम्मू का अधूरा काम कल पंचकूला में पूरा करेंगे सीएम सुक्खू, फिर जाएंगे दिल्ली

शेयर करें:

शिमला। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू स्वास्थ्य लाभ लेने के बाद अब हरियाणा में चुनाव प्रचार करेंगे। इसके लिए वह आज ही चंडीगढ़ के लिए रवाना हो गए हैं। कल 2 अक्तूबर को सीएम सुक्खू पंचकूला के बरवाला में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। यानी यानी सीएम सुक्खू हिमाचल प्रदेश की सीमा के साथ लगते विधानसभा क्षेत्रों में प्रमुख रूप से चुनाव प्रचार की कमान संभालेंगे।

पंचकूला में करेंगे चुनावी जनसभा

बरवाला बस स्टैंड में सीएम सुक्खू की चुनावी जनसभा रखी गई है। इस जनसभा में जहां सीएम सुक्खू प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा हिमाचल सरकार पर किए गए हमलों का जवाब देंगे। वहीं हिमाचल में कांग्रेस की पूरी हो चुकी गारंटियों के बारे में भी बताएंगे। क्योंकि पीएम मोदी ने कांग्रेस पर हिमाचल सरकार की गारंटियों को लेकर बड़े हमले किए थे। यह भी पढ़ें : हिमाचल पर मेहरबान मोदी सरकार: खत्म कर दी CM सुक्खू की सबसे बड़ी परेशानी

दिल्ली क्यों जा रहे सीएम सुक्खू

इस चुनावी जनसभा को संबोधित करने के बाद सीएम सुक्खू का दिल्ली जाने का कार्यक्रम है। तीन अक्तूबर को मुख्यमंत्री दिल्ली में हाईकमान और केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात करेंगे। बुधवार सुबह आठ बजे मुख्यमंत्री सुक्खू सड़क मार्ग से होते हुए पंचकूला जाएंगे। दोपहर डेढ़ बजे मुख्यमंत्री दिल्ली के लिए रवाना होंगे। यह भी पढ़ें : हिमाचल : घास काटने पर हुआ विवाद- मां और बेटे ने शख्स पर किए कई वार

जानें क्यों दिल्ली में पार्टी हाइकमान से करेंगे मुलाकात

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सीएम सुक्खू दिल्ली में पार्टी हाईकमान से मिलेंगे और प्रदेश के सियासी हालात से लेकर संजौली मस्जिद विवाद से अवगत करवाएंगे। संजौली मस्जिद विवाद की गूंज दिल्ली तक पहुंच चुकी थी। इसके अलावा भी प्रदेश के हालातों पर पार्टी हाइकमान से सीएम सुक्खू चर्चा करेंगे।

जम्मू में चुनाव प्रचार को नहीं जा सके थे सीएम

बता दें कि कांग्रेस हाईकमान ने सुखविंदर सुक्खू को हरियाणा और जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए प्रभारी बना रखा है। इससे पहले सीएम सुक्खू का 23 सितंबर को जम्मू कश्मीर में चुनाव प्रचार पर जाने का कार्यक्रम था। यह भी पढ़ें : कांग्रेस में होने जा रहा बड़ा बदलाव- नए चेहरों की होगी संगठन में एंट्री इसी बीच उनके पेट में दर्द की शिकायत हो गई और उन्हें चिकित्सकों ने आराम करने की सलाह दी। जिसके चलते सीएम सुक्खू जम्मू में चुनाव प्रचार के लिए नहीं जा सके। लेकिन अब पूरी तरह से स्वास्थ्य लाभ लेने के बाद सीएम सुक्खू हरियाणा में चुनाव प्रचार के लिए जा रहे हैं। यह भी पढ़ें : 4 शादियां…. 20 बच्चे: समुदाय विशेष पर शांता कुमार का बड़ा बयान

चंडीगढ़ रवाना होने से पहले लोगों से मिले सीएम

आज मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के चंडीगढ़ रवाना होने से पहले कई लोगों ने उनसे मुलाकात की। इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री डॉ धनीराम शांडिल के साथ कुछ लोग मुख्यमंत्री से मिले तथा उनका कुशलक्षेम पूछा।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख