#हिमाचल

March 7, 2024

हिमाचल की दुल्हन... दिल्ली का दूल्हा... बर्फ के बीच प्रेमी जोड़े ने लिए सात फेरे

शेयर करें:

मनाली। अकसर लोग अपनी शादी को यादगार बनाने के लिए कुछ अलग करते हैं। ऐसा ही कुछ किया है हिमाचल के मंडी जिला की बेटी आस्था ने। मंडी जिला के सुंदरनगर की रहने वाली आस्था का विवाह दिल्ली के अखिल से दो दिन पहले ही हुआ। इन दोनों ने अपनी शादी को यादगार बनाने के लिए बर्फ के बीच सात फेरे लेने का निर्णय किया। मनाली के सोलंगनाला में की शादी इसके लिए इस प्रेमी जोड़े ने हिमाचल प्रदेश के सबसे खूबसूरत पर्यटन स्थल मनाली को चुना। पर्यटन नगरी मनाली आज कल बर्फ के आगोश में समाई हुई है। यहां का तापमान माइनस में चला गया है। यहीं पर माइनस तापमान में ही इस प्रेमी जोड़े ने सात फेरे लेने का निर्णय लिया और अपनी शादी का यादगार बनाया। हालांकि इस दौरान बाराती और घराती का ठंड से बुरा हाल हुआ। हिमाचल की बेटी आस्था ने की थी शादी की प्लानिंग दरअसल मनाली में इस अनोखी शादी की प्लानिंग हिमाचल प्रदेश के सुंदरनगर की रहने वाली बेटी आस्था ने ही की थी। आस्था चाहती थी कि उसकी शादी ऐसे स्थान पर हो जहां चारों तरफ बर्फ ही बर्फ हो। इसी के चलते आस्था ने मनाली के सोलंगनाला को चुना और दोनों ने मनाली के माइनस डिग्री तापमान में सात फेरे लेकर सभी को हैरान भी कर दिया। रेड कारपेट में लाल लहंगे में मंडप तक पहुंची हिमाचली दुल्हन यह शादी सोमवार को हुई है। दूल्हा दुल्हन ने बर्फ से ढके सोलंगनाला के एक निजी होटल में शादी रचाई है। इस दौरान काफी साज-सज्जा भी की गई। सात फेरे लेने के लिए मंडप पर आते हुए दुल्हन के लिए रेड कारपेट बिछाया गया। हमारे वाट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें रेड कारपेट में रेड कलर का लहंगा पहने आस्था मंडप तक पहुंची। इस दौरान परिवार के सभी करीबी रिश्तेदार भी रहे। यहीं नहीं बीते रविवार को भारी बर्फबारी के बीच दूल्हा-दूल्हन सहित सभी रिश्तेदारों व दोस्तों ने हल्दी का फंक्शन भी मनाया। बता दें कि इस बार मनाली में जमकर बर्फबारी हुई है। यह बर्फबारी सैलानियांे को अपनी और आकर्षित कर रही है।
ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख