#हिमाचल

September 6, 2024

हिमाचल: 10 करोड़ के पेड़ डकार गए वन माफिया- हजारों पेड़ों पर चली कुल्हाड़ी

शेयर करें:

शिमला। हिमाचल प्रदेश विधानसभा मानसून सत्र में प्रदेश में हरे पेड़ों के अवैध कटान का आंकड़ा पेश किया गया है। 1 जनवरी, 2023 से 31 जुलाई 2024 तक प्रदेश भर में काट गए हरे भरे पेड़ों की संख्या 4476 है। चिंताजनक आंकड़ों में ये भी सामने आया है कि वन संपदा पर कुल्हाड़ी चलाने वाले माफिया ने 10.98 की चपत वन विभाग को लगाई है।

सत्र में पूछा गया था सवाल

मानसून सत्र के दौरान यह सवाल श्री नैना देवी से बीजेपी विधायक रणधीर शर्मा ने सरकार से किया था। जिसके जवाब में सीएम सुक्खविंदर सिंह सुक्खू ने अपना जवाब दिया था। वहीं, सीएम ने लिखित जवाब में ये आंकड़े सामने रखे हैं। यह भी पढ़ेंसंजौली के बाद अब कसुम्पटी में भी अवैध मस्जिद पर बवाल- जानें पूरा मामला

2.72 करोड़ रुपए वसूला जुर्माना

सरकार की तरफ से बताया गया कि अवैध रूप से काटे गए 4, 476 पेड़ों से सरकार को 10 करोड़ का नुकसान हुआ है। वहीं, 1607 मामले पकड़ में आए हैं। इनके खिलाफ कार्रवाई करते हुए 2.72 करोड़ रुपए जुर्माना भी वसूला गया है। सरकार ने आंकड़े रखे हैं कि 32 मामलों में अदालतों में चालान पेश किया गया है। वहीं, पुलिस के पास 229 मामलों पर जांच चल रही है।

कहां कटे कितने पेड़

लाहौल स्पीति को छोड़कर प्रदेश के बाद अन्य राज्य में अवैध कटाई का मामला सामने आया है।
  • बिलासपुर में कटे 363 पेड़
  • चंबा में 242 पेड़
  • कांगड़ा में 755
  • हमीरपुर में 276
  • कुल्लू में 415
  • मंडी में 840
  • सिरमौर में 258
  • किन्नौर में 82 पेड़
  • सोलन में 559,
  • शिमला में 601
  • ऊना में 85 पेड़
यह भी पढ़ें: हिमाचल विधानसभा में हंगामा- माफी मांगे जगत नेगी, विपक्ष ने घेरा

देखें किस जिला में कितने मामले

  • बिलासपुर में 185
  • चंबा में 139
  • कांगड़ा में 307
  • हमीरपुर में 134
  • कुल्लू में 288
  • मंडी में 510
  • सिरमौर में 115
  • किन्नौर में 40
  • सोलन में 178
  • शिमला में 209
  • ऊना में 18

बंजार से विधायक ने उजागर किया था मामला

कुछ दिन पहले बंजार से भाजपा विधायक सुरेद्र शौरी ने एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि जंगल में सुखे, रोगग्रस्त और उखड़े हुए पेड़ों की आड़ में 400 हरे पेड़ों पर कुल्हाड़ी चलाई गई है। जिसकी गवाही दिमांचरी के एक गोदाम में पड़े 10 हजार से भी अधिक स्लीपर दे रहे हैं। दिमांचरी के गौदाम में 400 से अधिक हरे पेड़ों के स्लीपर पड़े हुए हैं। भाजपा विधायक ने इस अवैध कटान के पीछे कुछ बड़े अधिकारियों की मिलीभगत के भी आरोप लगाए थे।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख