#हिमाचल
February 27, 2026
हिमाचल में कब खेली जाएगी रंगों की होली, किस दिन होगा होलिका दहन; एक क्लिक पर जानें
होलिका दहन का शुभ समय कब से होगा शुरू जानें
शेयर करें:

शिमला। हिमाचल प्रदेश में होली हर साल की तरह इस साल भी बड़े उत्साह और धूमधाम के साथ मनाई जाएगी। यह त्योहार बच्चों और बड़ों के लिए धुलंडी या रंगों वाली होली खेलने का सबसे मजेदार दिन होता है, जब पूरा प्रदेश रंगों और खुशियों से सराबोर हो जाता है। हालांकि, लोगों के मन में सबसे बड़ा सवाल यही है कि होलिका दहन यानी छोटी होली इस बार 2 मार्च को होगी या 3 मार्च को। सही मुहूर्त जानने के लिए हर कोई उत्सुक है ताकि त्योहार की शुरुआत पूरी तरह शुभ और आनंदमय हो।
इस साल 2 मार्च की शाम को प्रदोष काल व्यापिनी पूर्णिमा है, लेकिन भद्रा का साया भी रहेगा। शास्त्रों के अनुसार इस विशेष परिस्थितियों में भद्रा पुंछ काल में होलिका दहन करना सही रहेगा। इसलिए 2 मार्च की शाम को होलिका दहन करना शास्त्र सम्मत और शुभ माना गया है।
यह भी पढ़ें : सुक्खू सरकार को हाईकोर्ट ने लगाई कड़ी फटकार, कहा- तबादलों के नाम पर 'मनमानी' नहीं चलेगी!
अगर कोई इसे नहीं कर पाए तो 3 मार्च को मध्य रात्रि भद्रा पुंछ काल (रात 12:50 से 2:00 बजे) या सुबह सूर्योदय से पहले (5:32 बजे से) भी होलिका दहन किया जा सकता है। इस तरह लोग शास्त्रानुसार होलिका दहन कर सकते हैं। रंगों वाली होली निसंकोच 4 मार्च को खेली जा सकती है, जब पूरे प्रदेश में त्योहार का आनंद उठाया जाएगा।
शिमला के बाजारों में इस समय होली की खरीदारी का माहौल देखने को मिल रहा है। लोअर बाजार और उपनगरों के बाजारों में हर तरह के रंग और पिचकारियां उपलब्ध हैं। बच्चों को आकर्षित करने के लिए बैट बाल वाली पिचकारियां, कार्टून प्रिंट वाटर टैंक, बार्बी डॉल प्रिंट, छोटा भीम और शिनचैन प्रिंट वाली पिचकारियाँ बिक रही हैं। पिचकारियों की कीमत 20 रुपये से 1300 रुपये तक है, जबकि वाटर टैंक 200 रुपये से 800 रुपये में मिल रहे हैं।
यह भी पढ़ें : बुरी फंसी SDM ओशीन- ब्रांड प्रमोशन मामले में जांच के निर्देश, मैडम ने सोशल मीडिया से हटाया वीडियो
दुकानदारों ने इस साल की होली के लिए पूरा स्टॉक मंगवा लिया है। लोग बच्चों के साथ खरीदारी करने बाजारों में आ रहे हैं और हर कोई रंग और पिचकारियां लेने के लिए उत्साहित है। लोग रंगों को लेकर लेकर बहुत उत्साह है, और दुकानदारों ने स्टॉक पहले ही तैयार कर लिया गया है।