#हिमाचल

March 13, 2024

हिमाचल की बेटी का पंचकूला में ब्याह: पति और देवर ने पार की सारी हदें..

शेयर करें:

ऊना। हिमाचल प्रदेश में दहेज प्रताड़ना की शिकार विवाहिता ने सनसनीखेज खुलासा किया है। महिला ने जहां अपने पति पर अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने के गंभीर आरोप लगाए हैं। वहीं देवर पर दुष्कर्म का भी मामला दर्ज करवाया है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल करवाकर आज उसके जज के सामने बयान भी दर्ज किए हैं। वहीं पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। महिला ऊना जिला के अंब की रहने वाली है। महिला की शादी पंचकूला के सेक्टर-66 में सुमित कुमार से दो नवंबर 2020 को हुई थी।

पति और देवर के खिलाफ दर्ज करवाया मामला

दरअसल महिला ने गत जनवरी माह में कोर्ट के माध्यम से पति और देवर पर गंभीर आरोप लगाते हुए दहेज प्रताड़ना का भी मामला दर्ज करवाया था। कोर्ट के आदेश पर पुलिस थाना अंब में मामला दर्ज किया गया और उसे पंचकूला ट्रांसफर कर दिया, लेकिन महिला पंचकूला पुलिस की जांच से संतुष्ट नहीं हुई और महिला दोबारा बीते रोज मंगलवार को अंब पुलिस थाना में पहुंची।

शादी के बाद से ससुराल पक्ष दहेज के लिए कर रहे प्रताड़ित

पुलिस को दिए बयान में महिला ने बताया कि उसकी शादी नवंबर 2020 को पंचकूला के सुमित से हुई थी। शादी के समय माता पिता ने हैसियत के अनुसार उसके ससुराल पक्ष को दहेज भी दिया। लेकिन शादी के कुछ समय बाद ससुराल पक्ष के लोग उसे और दहेज लाने की मांग करने लगे। पीड़िता ने जब यह बात अपने माता पिता को बताई तो उन्होंने बेटी के ससुराल पक्ष को समझाया।

अकेला पाकर देवर ने किया था दुष्कर्म

ससुराल पक्ष ने भी मेरे माता पिता को आश्वासन दिया कि वह आगे से दहेज की मांग नहीं करेंग, लेकिन कुछ ही दिन शांत रहने के बाद ससुराल के लोगों ने उसके साथ दोबारा दुर्व्यवहार करना शुरू कर दिया। पीड़िता ने बताया कि उसका पति उसके चरित्र पर शक करता है और उसकी सहमति के बिना अप्राकृतिक यौन संबंध बनाता है। पीड़िता के अनुसार एक दिन जब वह घर में अकेली थी तो उसका देवर सचिन उसके कमरे में आया और उसके साथ अश्लील हरकतें करने लगा। जब उसने इसका विरोध किया तो उसने जबरन उसके साथ दुष्कर्म कर दिया।

पुलिस ने मामला दर्ज कर शुरू की जांच

बीते रोज मंगलवार को महिला ने अंब पुलिस थाना में दहेज प्रताड़ना के साथ साथ पति पर अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने और देवर के खिलाफ दुष्कर्म का भी मामला दर्ज करवाया। पीड़ित महिला की शिकायत पर पुलिस ने केस कर दर्ज कर महिला का मेडिकल करवा लिया है। वहीं आज महिला के जज के सामने बयान दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।
ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख