राजनीति

#अपराध

January 2, 2026

हिमाचल : काम के बहाने बुलाई महिला से की नीचता, मुंह बंद रखने की दी धमकी- मामला दर्ज

तीन महीने पहले ही हुई थी महिला की आदमी से पहचान

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

Shimla News

शिमला। हिमाचल प्रदेश में महिलाओं के साथ दुराचार की घटनाएं लगातार चिंता बढ़ा रही हैं। पहाड़ी राज्य में खुद को सुरक्षित समझने वाली महिलाएं भी अब घर और कार्यस्थल के बाहर असुरक्षा महसूस करने लगी हैं। ताजा मामला जिला शिमला के रामपुर थाना क्षेत्र से सामने आया है, जहां 43 वर्षीय महिला के साथ दुष्कर्म का आरोप लगा है।

43 साल की महिला के साथ रेप

पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी ने कथित तौर पर महिला को घटना का खुलासा करने पर जान से मारने की धमकी भी दी थी।

यह भी पढ़ें : हिमाचल में बर्फबारी : भीषण ठंड की चपेट में कई जिले, पर्यटकों का उमड़ा सैलाब

काम का झांसा देकर बनाया संपर्क

पीड़िता ने पुलिस को दिए अपने बयान में बताया कि आरोपी प्रताप राणा पिछले करीब तीन महीनों से काम दिलाने के बहाने उसके संपर्क में था। इस दौरान आरोपी ने धीरे-धीरे उसका विश्वास जीता और विभिन्न बहानों से उसे मिलने के लिए मजबूर करता रहा। महिला का कहना है कि आरोपी ने इसी विश्वास का गलत फायदा उठाया।

दो अलग-अलग मौकों पर जबरन दुष्कर्म

शिकायत के अनुसार, 29 दिसंबर को आरोपी ने रामपुर क्षेत्र में दो अलग-अलग मौकों पर महिला के साथ जबरन दुष्कर्म किया। पीड़िता ने बताया कि विरोध करने पर आरोपी प्रताप राणा ने उसे डराया-धमकाया और चुप रहने का दबाव बनाया। आरोपी ने स्पष्ट रूप से कहा कि अगर उसने किसी को कुछ बताया तो उसे गंभीर परिणाम भुगतने होंगे।

यह भी पढ़ें : नए साल पर सुक्खू सरकार की पहल- नौकरी लेंगे नहीं देंगे युवा, स्टार्टअप शुरू करने को मिलेंगे 2 करोड़

धमकियों से सहमी रही पीड़िता

घटना के बाद महिला लंबे समय तक मानसिक दबाव और भय में रही। आरोपी की धमकियों के कारण वह सामने आने से डरती रही, लेकिन हिम्मत जुटाकर उसने पुलिस से संपर्क किया और पूरी आपबीती दर्ज करवाई। महिला ने आरोप लगाया कि आरोपी ने उसकी मजबूरी और हालात का फायदा उठाया।

पुलिस ने दर्ज किया मामला, जांच जारी

रामपुर थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ BNS की धारा 64 (दुष्कर्म) और 351(2) (आपराधिक धमकी) के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच को प्राथमिकता पर लिया गया है और सभी पहलुओं की गहनता से पड़ताल की जा रही है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल में कॉलेज छात्रा की मौ*त, प्रोफेसर सहित 4 पर लगे आरोप- फोन पर मिली वीडियो, खुली पोल

कानून के तहत सख्त कार्रवाई का भरोसा

पुलिस का कहना है कि पीड़िता के बयान, मेडिकल और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी प्रक्रिया अमल में लाई जा रही है। आरोपी की भूमिका की जांच की जा रही है और कानून के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख