#अपराध
March 25, 2026
हिमाचल : घर से पेपर देने निकली 11वीं की छात्रा, नहीं लौटी वापस- पिता ने जताया शक
स्कूल जाने के लिए निरली घर से- अब परिवार परेशान
शेयर करें:

मंडी। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले से एक बेहद चिंताजनक खबर सामने आई है। यहां जोगिंद्रनगर के एक गांव की रहने वाली लड़की संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई है। बेटी के ऐसे अचानक लापता हो जाने से उसका परिवार बेहद परेशान है।
बताया जा रहा है की लापता लड़की 11वीं कक्षा में पढ़ती है। लड़की पिछले कल सुबह से लापता है। बेटी के लापता होने से परिजन काफी घबराए हुए हैं। बेटी की तलाश में परिजन दर-दर भटक रहे हैं और उसके सही-सलामत मिलने की कामना कर रहे हैं।
लापता लड़की के परिजनों ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट जोगिंद्रनगर पुलिस थाने में दर्ज करवाई है। परिजनों ने बताया कि बीते कल सुबह करीब साढ़े 10 बजे उनकी बेटी घर से स्कूल में परीक्षा देने के लिए निकलव थी।
कुछ लोगों ने उसे आखिरी बार कल सुबह स्कूल जाते हुए देखा था। मगर यहां से वो कहां गई- किसी को कुछ नहीं पता। परिवार ने बताया कि उसके पास फोन भी नहीं है। ऐसे में वो उससे संपर्क भी नहीं कर पा रहे हैं।
लापता लड़की के पिता ने पुलिस को बताया कि उन्हें शक है कि कोई अज्ञात व्यक्ति उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर अपहरण कर ले गया है। परिवार लापता बेटी की तलाश में दर-दर भटक रहा है।
परिजनों ने बताया कि वो कभी किसी से बिना बताए कहीं नहीं जाती थी। इसलिए यह घटना उन्हें और ज्यादा असामान्य लग रही है। पुलिस ने भी मामले को प्राथमिकता पर लेते हुए जांच शुरू कर दी है।
थाना प्रभारी के अनुसार, लड़की की खोज के लिए आसपास के इलाकों में सर्च अभियान चलाया जा रहा है और CCTV फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं, ताकि किसी सुराग तक पहुंचा जा सके। पुलिस टीम द्वारा BNS की धारा 137(2) के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
लापता लड़की के परिजनों ने आम लोगों से भी सहयोग की अपील की है। उन्होंने सभी से अनुरोध किया है कि अगर किसी को भी उनकी बेटी के बारे में कोई जानकारी हो या उन्होंने उसे कहीं देखा हो, तो कृपया थाने से संपर्क करें।