#अपराध
April 17, 2026
हिमाचल म.र्डर केस का खुलासा : शराब पार्टी में शुरू हुआ झगड़ा, 24 घंटे में पुलिस ने दबोचे आरोपी
किसी बात को लेकर हुई कहासुनी- फिर शुरू हुआ झगड़ा
शेयर करें:

सोलन। हिमाचल प्रदेश के बद्दी में युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने तेज कार्रवाई करते हुए चौंकाने वाला खुलासा किया है। घटना के 24 घंटे के भीतर ही दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया- जिससे मामले की परतें तेजी से खुलने लगी हैं।
पुलिस अधीक्षक विनोद धीमान ने बताया कि वारदात वाले दिन आरोपी पहले से ही शराब पी रहे थे। इसी दौरान उन्होंने मृतक युवक को भी अपने साथ बैठा लिया। कुछ समय बाद मामूली कहासुनी ने अचानक हिंसक रूप ले लिया और झगड़ा इतना बढ़ गया कि दोनों आरोपियों ने मिलकर युवक की बेरहमी से पिटाई कर दी।
गंभीर चोटों के कारण युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हत्या के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए थे। मगर पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तुरंत विशेष टीमें गठित कीं। CCTV फुटेज और तकनीकी जांच के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उन्हें 24 घंटे के भीतर दबोच लिया गया।

गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान-
पुलिस अब दोनों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लेने की तैयारी में है, ताकि हत्या के पीछे की असल वजह का पता लगाया जा सके।
यह मामला 14 अप्रैल 2026 को दर्ज हुआ था, जब बिलांवाली लबाणा क्षेत्र में एक खेत से युवक का शव बरामद हुआ था। मृतक की पहचान ओमकार चौधरी, निवासी बिजनौर (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई थी।
शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई थी और पुलिस पर जल्द खुलासा करने का दबाव बढ़ गया था। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है और यह जानने की कोशिश में जुटी है कि आखिर मामूली विवाद इतनी बड़ी वारदात में कैसे बदल गया।