#अपराध
August 24, 2026
हिमाचल: डंपिंग साइट के पास मिली 21 वर्षीय युवक की देह, दो दिन से ढूंढ रहा था परिवार; पसरा मातम
घटनास्थल के पास ही मिली युवक की कार, पुलिस ने शुरू की जांच
शेयर करें:

शिमला। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में एक परिवार पर उस समय दुखों का पहाड़ टूट पड़ा, जब उनके 21 साल के जवान बेटे की मौत की खबर उन्हें मिली। मामला शिमला जिला के रामपुर क्षेत्र का है। एक दर्दनाक हादसे ने परिवार की खुशियां छीन लीं। खनेरी डंपिंग साइट के समीप सतलुज नदी किनारे 21 वर्षीय युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। जवान बेटे की मौत की खबर जैसे ही परिजनों तक पहुंची, परिवार में कोहराम मच गया और पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।
मृतक की पहचान राजेश कुमार उर्फ अंकू, पुत्र हरि सिंह, निवासी गांव गसो (तंगड़ू), वार्ड नंबर-1, झाकड़ी, तहसील रामपुर के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक राजेश पिछले दो दिनों से लापता था। परिजन उसकी तलाश में जुटे हुए थे और लगातार उसे ढूंढ रहे थे।
यह भी पढ़ें : बीजेपी पर CM सुक्खू का तंज: MLA खरीदने में खाली हो गए विपक्ष के अटैची! कम से कम प्याज-चीनी भर लाते
परिजनों की तलाश के बीच खनेरी डंपिंग साइट के पास सतलुज नदी किनारे युवक का शव बरामद हुआ। शव मिलने की सूचना फैलते ही इलाके में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और मामले की जांच शुरू कर दी।
जांच के दौरान घटनास्थल के पास राजेश की कार HP06B-4441 भी दुर्घटनाग्रस्त हालत में मिली। प्रारंभिक जांच में पुलिस को आशंका है कि कार खनेरी डंपिंग साइट के पास सड़क से अनियंत्रित होकर नीचे जा गिरी और हादसे में युवक की जान चली गई।
फिलहाल पुलिस हादसे के वास्तविक कारणों का पता लगाने में जुटी है। कार किस वजह से अनियंत्रित हुई और दुर्घटना के समय परिस्थितियां क्या थीं, इन सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। पुलिस मामले को हर एंगल से खंगाल रही है।
यह भी पढ़ें : अटैची लेकर विधानसभा पहुंचे BJP विधायक, CM सुक्खू के खिलाफ लगाए नारे... हुआ हंगामा
घटना की सूचना मिलने के बाद राहत एवं बचाव दल भी मौके पर पहुंचा। खाई में पड़े शव को बाहर निकालने के लिए अभियान चलाया गया। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू की।
पुलिस के अनुसार शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। पुलिस दुर्घटना से जुड़े साक्ष्य जुटाने के साथ-साथ घटनास्थल का निरीक्षण भी कर रही है।
महज 21 वर्ष की उम्र में राजेश की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। जिस बेटे की तलाश में परिजन दो दिनों से दर-दर भटक रहे थे, उसका शव मिलने की खबर ने परिवार को झकझोर कर रख दिया। घटना के बाद मृतक के गांव और आसपास के क्षेत्र में भी मातम पसरा हुआ है।
डीएसपी रामपुर नरेश शर्मा ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि युवक का शव खनेरी डंपिंग साइट के समीप सतलुज नदी किनारे बरामद हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।