#अपराध
November 28, 2025
हिमाचल : सुबह-सवेरे महिला के साथ नीचता, गांव के दो लोगों ने जंगल में घसीटा और...
सुबह-सवेरे नीचता का शिकार हुई महिला
शेयर करें:

ऊना। देवभूमि हिमाचल में लड़कियों को देवी का दर्जा दिया जाता है। मगर पिछले कुछ समय से प्रदेश की कई बेटियां अपराधिक गतिविधियों का शिकार हो रही हैं। आए दिन बच्चियों, युवतियों और महिलाओं के साथ हो रही छेड़छाड़ व दुष्कर्म जैसे घिनौनी वारदातें सामने आ रही हैं। इसी कड़ी में अब ताजा मामला ऊना जिला से रिपोर्ट हुआ है।
यहां पर एक महिला के साथ सुबह-सवेरे उसी के गांव के दो लोगों ने नीचता की है। घटना के वक्त महिला घर से अपने काम पर निकली थी। घटना के बाद महिला काफी सहमी हुई है। जबकि, पूरे इलाके के लोगों में गुस्सा और आक्रोश पनप रहा है।
पीड़िता ने मामले की शिकायत महिला थाना ऊना में दर्ज करवाई। पीड़िता ने बताया कि वो गगरेट के एक गांव की रहने वाली है। बीती 26 नवंबर को वो रोज की तरह घर से सुबह दूध बेचने निकली थी।
जब वो दूध बेचकर वापस लौट रही थी तो रास्ते में सुनसान जगह पर गांव के ही दो लोगों ने उसे रोक लिया। दोनों ने उसके साथ छेड़छाड़ की औऱ जंगल की ओर घसीटने की कोशिश की।
महिला किसी तरह उनके चंगुल से छूटकर घर पहुंची और पूरी बात अपने परिजनों को बताई। घटना के बाद महिला काफी सहमी हुई थी। महिला की हालत देख और उसकी बात सुन परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई।
परिजन महिला को लेकर थाने पहुंचे और दोनों आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई। पीड़िता ने बताया कि आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी। महिला ने बताया कि जब उन्हें पता चला कि महिला ने उनकी शिकायत थाने में दे दी है- तो वो आग बबूला हो गए। उन्होंने उसे डराया-धमकाया और शिकायत वापस लेने की चेतावनी दी।
उधर, मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने मामला दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। फिलहाल, दोनों आरोपी फरार हैं। पुलिस टीम द्वारा दोनों की तलाश की जा रही है। पुलिस ने महरिला को आश्वासन दिया कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
वहीं, स्थानीय लोग इस घटना को लेकर गहरी चिंता में हैं। उनका कहना है कि महिला सुरक्षा को लेकर प्रशासन को सख्त कदम उठाने की आवश्यकता है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। कई ग्रामीणों ने कहा कि गांव में सुनसान रास्तों और अंधेरे स्थानों पर महिला और बच्चियों के लिए सुरक्षा की तत्काल व्यवस्था की जानी चाहिए।