ऊना। हिमाचल प्रदेश में बच्चियों, युवतियों और महिलाओं के साथ हो रहे अपराधों का ग्राफ दिन-प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। सूबे में आलम ऐसा है कि प्रदेश में वर्दी पहनी हुई महिलाएं भी सुरक्षित नहीं है। ताजा मामला हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले से सामने आया है। यहां ऑन ड्यूटी महिला पुलिसकर्मी के साथ छेड़खानी और अश्लील हरकतें की गई हैं।
ऑन ड्यूटी महिला पुलिसकर्मी से नीचता
जिले की पुलिस कैंटीन में तैनात महिला पुलिसकर्मी ने पुरुष कॉन्स्टेबल के खिलाफ मैहतपुर पुलिस थाने में छेड़छाड़ और अश्लील हरकतें करने की शिकायत दर्ज करवाई है। इस घटना को लेकर लोगों में काफी चर्चा हो रही है।
यह भी पढ़ें : हिमाचल : महिला के साथ 5 दिन होटल में रुके दो दोस्त, अब एक की बाथरूम से मिली देह
कैंटीन में चल रही है ड्यूटी
शिकायतकर्ता ने बताया कि वो मुख्य आरक्षी पद पर तैनात है और इन दिनों उसकी ड्यूटी पुलिस कैंटीन में है। उसने बताया कि कैंटीन में कई पुलिसकर्मी चायपान के लिए आते रहे हैं। यहां तैनात कॉन्स्टेबल शुभम भी कैंटीन में आता है- जो कि अश्लील हरकतें और अभद्र भाषा का इस्तेमाल करता है।
कॉन्स्टेबल ने पार की हदें
पीड़िता ने बताया कि शुभम अपनी पहुंच और बड़े अधिकारियों से करीबी होने का हवाला देकर उसे रौब दिखाता है और गलत तरीके से छूने की कोशिश करता है। पीड़िता ने बताया कि उसने कई जूनियर पुलिस महिला कर्मियों के साथ भी छेड़खानी की है। मगर उसकी पहुंच के चलते कई जूनियर पुलिस कर्मी उसके आगे बोलने से डरते हैं।
यह भी पढ़ें : हिमाचल में 22 साल के लड़के ने किया स्कैम- टारगेट में थे बेरोजगार, ऐसी चलती थी गेम
उधर, पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर आरोपी कॉन्स्टेबल के खिलाफ BNS की विभिन्न धाराओं के तहत FIR दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले की पुष्टि करते हुए SP राकेश सिंह ने बताया कि पुलिस टीम द्वारा आरोपी के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
महिला कॉन्सेटबल से छेड़खानी
आपको बता दें कि हाल ही में ऐसा एक मामला राजधानी शिमला से भी सामने आया था। यहां जुन्गा में तैनात एक महिला पुलिस कॉन्स्टेबल के साथ छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया था मामले में पीड़िता ने पुलिस विभाग के कर्मचारी के खिलाफ छेड़खानी और अश्लील इशारे करने की शिकायत दर्ज करवाई थी।