कुल्लू। हिमाचल प्रदेश के जिला कुल्लू पुलिस ने चरस की बड़ी खेप बरामद की है। मामले में पुलिस ने एक युवक और महिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी युवक से दो किलोग्राम चरस बरामद की है।
आरोपी युवक विजय तामंग मूल रूप से नेपाल का रहने वाला है, जिसकी उम्र 40 साल बताई जा रही है। मामले में पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ NDPS के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। पूछताछ में मामले में महिला की संलिप्ता पाई गई। जिसके बाद पुलिस टीम द्वारा आरोपी महिला को भी गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, कुल्लू पुलिस को यह सफलता गश्त के दौरान मिली है। पुलिस टीम ने कुल्लू-मनाली पर छाटनसेरी में युवक से नशे की यह बड़ी खेप बरामद की है। मामले की पुष्टि SP कुल्लू डॉ. कार्तिकेयन ने की है।
हिमाचल से जुड़ी इन दो खबरों को भी पढ़ें
आग में गिरा 12 साल का अभिषेक: हुई दर्दनाक मौत
यह हादसा हिमाचल के सिरमौर जिला में पेश आया है। यहां पांवटा साहिब में घास में लगी आग को बुझाते समय 12 साल का अभिषेक बुरी तरह से झुलस गया। उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे सिविल अस्पताल पांवटा से PGI रेफर किया गया। जहां उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई।
बताया जा रहा है कि घास में लगी आग को बुझा रहे पजिनों और ग्रामीणों को देखकर मौके पर चला गया था। इसी बीच अचानक से उसका पैर फिसला और वह भड़कती आग में जा गिरा। जिससे अभिषेक 90 फीसदी जल गया था।
घूमने आए थे 5 यार: ब्यास में डूबा एक
हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी के बिंद्रावणी में एक युवक ब्यास नदी में डूब गया है। युवक के दोस्त ने उसे बचाने के लिए नदी में छलांग लगा दी थी और पानी के तेज बहाव के कारण वह डूबने लगा था। मगर वहां मौजूद प्रवासी मजदूर ने उसे डूबने से बचा लिया। लापता युवक की तलाश के लिए ब्यास नदी में सर्च अभियान चलाया जा रहा है। अभी तक उसका कोई सुराग नहीं मिल पाया है।
युवक अपने पांच दोस्तों के साथ पंजाब से रोहतांग घूमने आया था। स्थानीय लोगों ने युवकों को ब्यास नदी में उतरने से मना भी किया था। मगर इसके बावजूद वह ब्यास में उतर गए और हादसे का शिकार हो गए।