#अपराध
February 23, 2026
हिमाचल: दो दिन से घर नहीं लौटी महिला, परिवार को सताने लगा अनहोनी का डर; की ये अपील
पुलिस ने दर्ज किया मामला, परिवार ने आम जनता से मांगा सहायोग
शेयर करें:

चंबा। हिमाचल प्रदेश के चंबा जिला से एक सनसनीखेज खबर सामने आई है। यहां एक महिला संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई है। परिजनों ने लापता महिला की हर जगह तलाश कर ली, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा है। जिसके बाद परेशान परिवार पुलिस के द्वार पहुंचा है और लापता महिला को खोजने की गुहार लगाई है। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।
मामला चंबा जिला के तहत आते सलूणी तहसील के तेलका गांव से सामने आया है। यहां एक महिला रहस्यमय ढंग से लापता हो गई है। परिजनों के अनुसार महिला का नाम सोनिका है और वह 21 फरवरी को दोपहर लगभग 12 बजे घर से बाहर गई थी। इसके बाद वह वापस नहीं लौटी।
शाम तक जब उसका कोई संपर्क नहीं हो पाया तो परिजनों की चिंता बढ़ गई। पहले उन्होंने अपने स्तर पर आसपास के क्षेत्रों, रिश्तेदारों और परिचितों के यहां पूछताछ की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।
यह भी पढ़ें : हिमाचल: कार चालक की लापरवाही से गिरा बाइक सवार, सामने से आ रही बस ने कुचला- हुई मौ.त
महिला के अचानक लापता होने से परिजनों को किसी अनहोनी की आशंका सता रही है। परिवार का कहना है कि सोनिका बिना बताए कहीं नहीं जाती थी, इसलिए उसका इस तरह अचानक गायब हो जाना उन्हें बेहद परेशान कर रहा है। मामले की सूचना तुरंत स्थानीय पुलिस चौकी में दी गई। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर महिला की तलाश शुरू कर दी है। आसपास के इलाकों में पूछताछ की जा रही है और संभावित स्थानों पर जांच जारी है।
यह भी पढ़ें : हिमाचल : रेहड़ी की आड़ में चला रहा था चिट्टे का धंधा, पुलिस ने बस अड्डे से दबोचा तस्कर
परिवार ने महिला की तलाश के लिए आम जनता से भी सहयोग मांगा है। परिवार का कहना है कि यदि किसी भी व्यक्ति को इनके बारे में कोई जानकारी मिले तो कृपया तुरंत 97736 40864 पर संपर्क करें या नजदीकी पुलिस चौकी में सूचना दें।ताकि एक महिला अपने परिवार से दोबारा मिल सके।