#अपराध

August 17, 2024

महिला डॉक्टर को मिली धमकी भरी चिट्ठी, तबादला करवा लो वरना.....

शेयर करें:

ऊना। कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर के साथ दुष्कर्म और मर्डर की घटना से पूरे देश में आक्रोश है। देश भर में डॉक्टर धरना प्रदर्शन कर ट्रेनी डॉक्टर के आरोपियों के लिए फांसी की सजा की मांग कर रहे हैं। इस सब के बीच अब हिमाचल में भी एक महिला डॉक्टर को धमकी देने की खबर सामने आई है। मामला हिमाचल के ऊना जिला का बताया जा रहा है।

चिट्ठी में क्या दी है धमकी

गगरेट के एक सरकारी अस्पताल में तैनात महिला डॉक्टर को धमकी भरा पत्र मिला है। इस पत्र में जहां आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग किया गया है, वहीं महिला डॉक्टर को अपना तबादला करवा लेने की धमकी दी गई है। महिला डॉक्टर ने अब इसकी शिकायत गगरेट पुलिस थाना, डीसी ऊना के अलावा स्वास्थ्य सचिव को सौंपी है।

किस अस्पताल में तैनात है महिला डॉक्टर

अपनी शिकायत मंे महिला डॉक्टर ने बताया है कि वह इस समय गगरेट के सरकारी अस्पताल में तैनात है। उसे कुछ दिन पहले एक पत्र प्राप्त हुआ, जिसमें पत्र भेजने वाले ने अपना नाम और पता नहीं बताया है। महिला डॉक्टर ने बताया कि इस पत्र में आपत्तिजनक भाषा के साथ अपना तबादला कहीं ओर करवाने की बात लिखी गई है।

पर्सनल डायरी में लिख डाले कई नाम

महिला डॉक्टर को कुछ लोगों पर शक है, जिनके नाम उन्होंने अपनी पर्सनल डायरी में लिखे हैं। महिला डॉक्टर को शक है कि यह लोग इस धमकी भरे पत्र के पीछे हो सकते हैं। महिला डॉक्टर ने कहा है कि अगर उन्हें कुछ होता है, तो इसके लिए यह लोग ही जिम्मेदार हो सकते हैं। [caption id="attachment_14034" align="alignnone" width="723"]Doctor-1 Doctor-1[/caption]

यह भी पढ़ें: हिमाचल: नहीं रुकेगा बारिश का सितम- 20 तक फ्लैश फ्लड और बाढ़ की चेतावनी

कोलकाता में भी हुई है ट्रेनी डॉक्टर से दरिंदगी

बता दें कि कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर से रेप और हत्या मामले में देशभर के डॉक्टर भड़क उठे हैं। हिमाचल में भी रेजिडेंट डॉक्टर पिछले दो दिन 15 और 16 अगस्त को हड़ताल कर चुके हैं। आज इनकी हड़ताल का तीसरा दिन था। आज शनिवार को इनके साथ सीनियर डॉक्टर भी 24 घंटे की हड़ताल में उतर आए हैं। जिससे प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाएं पटरी से उतर गई हैं। अस्पतालों में केवल आपातकालीन सेवाएं ही चल रही हैं। यह भी पढ़ें: 200 फीट गहरी ढांक में गिरी कार- 2 स्वर्ग सिधारे, 3 पहुंचे अस्पताल

हिमाचल के अस्पतालों में इलाज को भटक रहे मरीज

शनिवार को डॉक्टरों की हड़ताल की जानकारी ना होने के चलते प्रदेश के लगभग सभी अस्पतालों मंे मरीजों की भारी भीड़ लग गई थी, लेकिन अस्पताल पहुंचने पर उन्हें मायूसी हाथ लगी। ओपीडी में डॉक्टरों के ना बैठने से मरीज बिना उपचार के ही वापस लौटे, या फिर निजी अस्पतालों का रूख करना पड़ा। लोग दिन भर उपचार के लिए यहां वहां भटकते रहे। यह भी पढ़ें: हिमाचल में फिर तबाही! पानी का सैलाब देख घर छोड़ भागे लोग, 6 पंचायतों का मोबाइल सिग्नल ठप

हड़ताली डॉक्टरों ने दिखाया अपना दर्द

प्रदेश के अलग अलग जिला में डॉक्टरों ने अनोखे अंदाज में प्रदर्शन किया। कहीं कोलकाता की घटना को लेकर डॉक्टरों ने नारेबाजी की, तो कुछ जगह नाटक का मंचन करके डॉक्टरों का दर्द दिखाया गया। कुछ जगह रोष रैली भी निकाली गई। इस दौरान डॉक्टरों ने ट्रेनी डॉक्टर से रेप और हत्या के आरोपियों को सख्त से सख्त सजा की मांग की। यह भी पढ़ें: हिमाचल: BO और फॉरेस्ट गार्ड की मिली भगत, फर्जी साइन कर खाते से उड़ाए 14 लाख

किस हालत में मिली थी ट्रेनी डॉक्टर

बता दें कि बीते 9 अगस्त की सुबह कोलकाता के मेडिकल कॉलेज में ट्रेनी डॉक्टर की अर्धनग्न बॉडी मिली थी। डॉक्टर के प्राइवेट पार्ट, आंखों और मुंह से खून बह रहा था। उनकी गर्दन की हड्डी भी टूटी हुई पाई गई थी। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में पुष्टि हुई की रेप के बाद मर्डर किया गया। 13 अगस्त को कलकत्ता हाईकोर्ट ने मामले की जांच सीबीआई को सौंपी है।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख