कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में एक विधवा महिला पिछले दस दिनों से लापता है। महिला का कहीं कोई सुराग नहीं मिल पाया है। जिसके चलते महिला के परिजन काफी परेशान है। पुलिस जवानों ने महिला की तलाश में पूरे गांव और जंगल का चप्पा-चप्पा का छान मारा है, लेकिन उसका कहीं कुछ पता नहीं चल पाया है।
विधवा महिला हुई लापता
महिला की तलाश के लिए पुलिस ने डॉग स्क्वायड की मदद भी ली है। मगर फिर भी अभी तक कोई सफलता हाथ नहीं लगी है। लापता महिला की पहचान 54 वर्षीय राजकुमारी के रूप में हुई है- जो कि मस्सल के ओचा गांव की रहने वाली है।
यह भी पढ़ें : हिमाचल : परिजनों को बेहोश हालत में मिला शख्स, अस्पताल ले जाते समय तोड़ा दम
क्या है पूरा मामला?
जानकारी के अनुसार, बीती 22 सितंबर को रात करीब 9.30 बजे राजकुमारी बिना किसी को कुछ बताए घर से कहीं चली गई थी। परिजनों ने जगह-जगह उसकी तलाश की। मगर उसका कहीं कुछ पता नहीं चल पाया। इसके बाद राजकुमारी के देवर ने स्थानीय पुलिस थाने में राजकुमारी की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई।
17 साल पहले हुई थी पति की मौत
बताया जा रहा है कि राजकुमारी के पति का 17 साल पहले निधन हो गया था। महिला की कोई संतान नहीं है और वह अपने घर पर अकेली ही रहती थी।
यह भी पढ़ें : हिमाचल : नहीं खुला घर का दरवाजा- अंदर देखा तो लटक रहे थे महिला और पुरुष
चप्पा-चप्पा छान मारा, नहीं चला कुछ पता
मामले की पुष्टि करते हुए DSP कांगड़ा अंकित शर्मा ने बताया कि पुलिस टीम द्वारा महिला को हर संभव जगह पर तलाशा गया है। मगर महिला का कहीं कुछ पता नहीं चल पाया है। फिलहाल, पुलिस टीम महिला की छानबीन में जुटी हुई है।