रिकांगपिओ। हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले से एक सनसनीखेज खबर सामने आई है। जिले के रिकांगपिओ क्षेत्र में नालू के पास सेब के बगीचे में एक व्यक्ति का शव फंदे लटका हुआ मिला है। इस घटना के बाद से क्षेत्र के लोगों में सनसनी फैल गई है।
सेब के बगीचे में मिली लाश
हालंकि, अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि व्यक्ति कौन है और यहां कैसे आया। पुलिस टीम द्वारा मामले की आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
फंदे से लटका मिला व्यक्ति
मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस टीम को फोन पर सूचना मिली की नालू के पास एक व्यक्ति ने सेब के बगीचे में फंदा लगाया हुआ है। सूचना मिलते ही तुरंत पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को फंदे से नीचे उतारा।
इलाके में नबीं देखा पहले
इसके बाद पुलिस टीम ने आसपास के लोगों से व्यक्ति के बारे में पूछताछ की, लेकिन किसी को भी उसके बारे में कुछ पता नहीं था। ग्रामीणों का कहना है कि उक्त व्यक्ति को उन्होंने पहले कभी इस इलाके में नहीं देखा है। ग्रामीणों ने बताया कि वो काम करने जा रहे थे तो उन्होंने फंदे से लटका हुआ व्यक्ति देखा।
नहीं हो पाई शिनाख्त
वहीं, पुलिस टीम ने मृतक के जेब में उसके दस्तावेज और पहचान पत्र ढूंढे। मगर उसके जेब से पुलिस को कुछ भी नहीं मिला। मृतक की लंबाई 5 फुट 5 इंच है और उसकी 40-45 साल के बीच बताई जा रही है। फिलहाल, पुलिस टीम ने मौके पर मौजूद लोगों के बयान कलमबद्ध कर शव को अपने कब्जे में ले लिया है।
मामले की पुष्टि करते हुए SP किन्नौर अभिषेक शेखर ने बताया कि शव को शिनाख्त के लिए क्षेत्रीय अस्पताल रिकांगपिओ के शव गृह में रख दिया गया है। उन्होंने कहा कि अगर किसी को भी मृतक के बारे में कोई जानकारी मिलती है तो वो पुलिस थाना रिकांगपिओ का नंबर 01786-222210 पर सूचित कर सकता है।