#अपराध

September 24, 2024

हिमाचल: पुलिस को चकमा देकर फरार हुआ कैदी; ह*त्या का चल रहा था केस

शेयर करें:

ऊना। हिमाचल के ऊना जिला से दिन दिन में दूसरा कैदी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया है। दो दिन पहले लुधियाना से गिरफ्तार कर कांगड़ा लाया जा रहा एक आरोपी भी ऊना जिला के गगरेट से ढाबे पर ब्रेकफास्ट करते हुए पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया था। अब इसी तरह का एक और मामला ऊना जिला से सामने आया है।

हत्या का कैदी पुलिस को चकमा देकर हुआ फरार

ऊना जिला में उपचार के लिए अस्पताल लाया गया हत्या का एक विचाराधीन कैदी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया है। इस शख्स पर 12 साल की एक बच्ची की हत्या का आरोप है। जिसका मामला कोर्ट में विचाराधीन है। कैदी की तलाश में पुलिस ने सभी तरफ नाकाबंदी कर दी है, लेकिन अभी तक कैदी का कोई सुराग नहीं लगा है। यह भी पढ़ें : हिमाचल: आरोपी को ढाबे पर परांठे खिला रही थी पुलिस, चकमा देकर हुआ फरार

उपचार के लिए अस्पताल लाई थी पुलिस

दरअसल इस कैदी को मंगलवार को जिला कारागार बनगढ़ से उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना लाया गया था, जहां से यह कैदी चकमा देकर फरार हो गया। हालांकि पुलिस ने उसका पीछा किया, लेकिन वह पुलिस के हाथ नहीं लगा। आरोपी सुनील कुमार आरोपी सुनील कुमार निवासी गांव सिदानी डाकघर भभनौर तहसील मुकेरियां जिला होशियारपुर का रहने वाला है। यह भी पढ़ें : हिमाचल: बस स्टैंड पर भिड़ी दो युवतियां, नोचे बाल; लात घूंसे भी चले; देखें वीडियो

12 साल की बच्ची की हत्या का है आरोप

कैदी सुनील कुमार जिला के उपमंडल गगरेट में किराये के मकान में रहता था। यहीं पर उस पर एक 12 वर्षीय प्रवासी बच्ची की का आरोप लगा था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया था और उसे बनगढ़ कारागार में रखा था। आरोपी पर लगे हत्या का आरोप का मामला कोर्ट में चल रहा है। यह भी पढ़ें : हिमाचल : परिवार ने खोया जवान बेटा, एक दिन पहले ही गया था सबसे मिलकर

पुलिस ने की नाकाबंदी

मंगलवार को आरोपी के बीमार होने पर उसे पुलिस उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना लाई थी। यहां से वह फरार हो गया। बताया जा रहा है कि विचाराधीन कैदी अस्पताल के साथ लगते ऊना रेलवे स्टेशन से दौलतपुर जाने वाली ट्रेन में बैठ गया और ट्रेन निकल गई। आरोपी की तलाश में पुलिस ने जगह जगह नाकाबंदी कर दी है। यह भी पढ़ें : हिमाचल: इस शख्स ने अपने पूरे परिवार के लिए मांगा मृ*त्यु दंड, जानें किससे है दुखी

क्या कह रहे हैं एसपी राकेश सिंह

मामले की जानकारी देते हुए एसपी राकेश सिंह ने बताया कि विचाराधीन कैदी की तलाश की जा रही है और जगह.जगह नाके लगाए गए हैं। सर्च अभियान चलाया जा रहा है। जल्द ही कैदी को पकड़ लिया जाएगा।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख