ऊना। हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में एक 55 वर्षीय महिला की जहरीला पदार्थ निगलने से मौत हो गई है। मृतका की पहचान सुषमा देवी के रूप में हुई है- जो कि पंजावर की रहने वाली थी।
बताया जा रहा है कि सुषमा देवी ने बुधवार रात अज्ञात कारणों के चलते किसी जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया था। जिसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। इसी के चलते परिजनों द्वारा उसे आनन-फानन में क्षेत्रीय अस्पताल ऊना लाया गया। जहां मौजूद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
यह भी पढ़ें: पत्नी की गोद में छोड़ गया पांच साल का बेटा, दो माह पहले ही छुट्टी पर आया था घर
वहीं, मामले की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने महिला के शव का पोस्टमार्टम करवाया और फिर शव परिजनों के हवाले कर दिया। साथ ही परिजनों के बयान दर्ज कर मामले की आगामी कार्रवाई शुरू कर दी।
हिमाचल से जुड़ी यह दो खबरें भी पढ़ें:
बिस्तर पर 10 वर्षीय बच्चे को काटा सांप
यह दुखद मामला कांगड़ा जिला से सामने आया है। जहां शाहपुर उपमंडल के हारचक्कियां में सांप के डसने से एक 10 साल के बच्चे की मौत हो गई है। मृतक की पहचान नक्ष धीमान के रूप में हुई है- जो कि अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था।
परिजनों का कहना है कि जब नक्ष बिस्तर से उठा तो उसकी सांस घुटने लगी और उसके होंठ नीले हो गए थे। इसी बीच उन्होंने देखा कि नक्ष के कान पर...
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
घर लौट रहे 2 दोस्तों के साथ हुआ हादसा
यह खबर सोलन जिले से सामने आई है। जिले के नालागढ़ स्वारघाट NH पर पंजेहरा में घर लौट रहे दो युवक भयानक सड़क हादसे का शिकार हुए हैं। दरअसल, अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। जबकि, उसका दोस्त गंभीर रूप से घायल हुआ है।
दोनों युवक किसी काम के सिलसिले में कहीं बाहर गए हुए थे। इसी बीच जब देर शाम दोनों वापस अपने गांव आ रहे थे तो दूसरी ओर से तेज रफ्तार से आ रहे अज्ञात वाहन ने...
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें