#अपराध

December 28, 2024

हिमाचल : दो महिलाओं ने खाया ज.हर, एक नहीं पहुंच पाई अस्पताल- त्यागे प्राण

शेयर करें:

ऊना। हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में दो महिलाओं द्वारा जहरीला पदार्थ निगलने की घटना सामने आई है। इस घटना में एक महिला की मौत हो गई है। जबकि, दूसरी महिला अस्पताल में हालत गंभीर बनी हुई है। इन घटनाओं के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।

दो महिलाओं ने निगला जहर

आपको बता दें कि यह दोनों घटनाएं जिले के दो अलग-अलग जगहों की है। अभी इस बात का खुलासा नहीं हो पाया है कि महिलाओं ने जहर क्यों निगला है। यह भी पढ़ें : हिमाचल : शाही महात्मा गैंग के 4 और लोग अरेस्ट, साथियों ने बताया ठिकानों का पता

अस्पताल पहुंचने से पहले त्यागे प्राण

पहला मामला अंब के बड़ोह बडोरा चक्का सराय गांव से सामने आया है। यहां एक महिला ने अज्ञात कारणों के चलते घर में रखे जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। इसके बाद उसकी हालत गंभीर हो गई। परिजन उसे गंभीर हालत में उपचार के लिए रीजनल अस्पताल ऊना लेकर गए। मगर तब तक काफी देर हो चुकी थी। अस्पताल पहुंचने से पहले ही महिला ने दम तोड़ दिया। मृतका की पहचान 50 वर्षीय संध्या देवी के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों के हवाले कर दिया। साथ ही मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी। यह भी पढ़ें : गणतंत्र दिवस की परेड में भाग लेगा हिमाचल का ये दल- दिल्ली के लिए हुआ रवाना

दूसरी की हालत नाजुक

दूसरा मामला जिला मुख्यालय के पास ग्राम पंचायत बरनोह से सामने आई है। यहां 34 वर्षीय महिला ने भी अज्ञात कारणों के चलते जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया है। परजिनों द्वारा महिला को उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में भर्ती करवाया गया है। महिला की हालत नाजुक बताई जा रही है। यह भी पढ़ें : हिमाचल : न्यू ईयर पर टैक्सी से भी सस्ती हुई हवाई यात्रा, यहां जानें किराया

क्यों खाया महिलाओं ने जहर?

मामले की पुष्टि करते हुए ASP सुरेंद्र शर्मा ने दोनों घटनाओं की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि दोनों ही मामलों में महिलाओं के जहर निगलने का कारण पता नहीं चल पाया है। पुलिस टीम ने दोनों महिलाओं के परिजनों के बयान कलमबद्ध कर लिए हैं। पुलिस टीम द्वारा मामले में आगमी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। पुलिस टीम महिलाओं के घर के आसपास रहने वाले लोगों से भी पूछताछ कर रही है।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख