#अपराध

April 11, 2026

हिमाचल में ठगी का नया तरीका: दो शातिरों ने बुजुर्ग के पास पी चाय, फिर झांसे में लेकर किया बड़ा खेल

दोनों शातिरों ने बुजुर्ग से असली नोट लेकर उसे थमा दिए नकली नोट

शेयर करें:

hamirpur old man fraud

हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश में ठगी के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं और अब शातिर दिनदहाड़े बुजुर्गों को निशाना बना रहे हैं। ताजा मामला हिमाचल के हमीरपुर जिला से सामने अया है।  जहां दो व्यक्तियों ने चाय की चुस्कियों के साथ ही एक बुजुर्ग दुकानदार को अपने झांसे में लेकर बड़ी ठगी को अंजाम दे डाला।

चाय के बहाने बुना पूरा खेल

घटना उस समय की है जब एक बुजुर्ग चाय विक्रेता अपनी दुकान पर मौजूद थे और दो अज्ञात व्यक्ति कार में सवार होकर वहां पहुंचे। उन्होंने पहले आराम से चाय पी और फिर बातचीत के जरिए दुकानदार का भरोसा जीत लिया। कुछ ही देर में माहौल इतना सामान्य बना दिया गया कि बुजुर्ग को जरा भी शक नहीं हुआ और यहीं से ठगी का खेल शुरू हो गया।

 

यह भी पढ़ें : विक्रमादित्य सिंह "बयान के हीरो, काम में जीरो" भाजपा नेता ने मांगा विभाग का पूरा हिसाब

असली नोट लेकर नकली थमा गए ठग

दोनों व्यक्तियों ने दुकानदार को झांसा दिया कि उनके पास 200-200 के नोट अधिक हैं और वे बड़े नोटों के बदले उन्हें बदलना चाहते हैं। भरोसे में आए बुजुर्ग ने उन्हें अपने पास रखे 500-500 के कुल 12 नोट उन्हें दे दिए और बदले में उन दोनों शातिरों ने बुजुर्ग को 200-200 के 30 नोट बुजुर्ग को थमा दिए। जिनमें बड़ी संख्या नकली नोट निकले। इस तरह दोनों शातिरों ने चाय की चुस्कियों के बीच ही हजारों रुपये की ठगी को अंजाम दे दिया गया।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल: गगल हवाई अड्डे के शौचालय में मिला संदिग्ध बैग, मचा हड़कंप, बुलाया बम निरोधक दस्ता

बाद में खुली सच्चाईए उड़ गए होश

शुरुआत में बुजुर्ग 74 वर्षीय चुन्नी लाल निवासी गाथ लोहरडा, बाईपास रोड, तहसील व जिला हमीरपुर को किसी तरह का संदेह नहीं हुआ और उन्होंने नोटों को संभालकर रख लिया। लेकिन जब बाद में उन्होंने ध्यान से जांच की तो कई नोट नकली पाए गए। यह देख उनके होश उड़ गए और उन्हें ठगी का एहसास हुआ। आरोपियों द्वारा बुजुर्ग को दिए 30 नोटों में 16 नोट नकली मिले, जबकि 14 नोट असली थे। जिसके बाद पीड़ित बुजुर्ग ने तुरंत पुलिस से संपर्क किया।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल की बेटी महज 22 साल की उम्र में बनीं HAS अधिकारी, पहले प्रयास में रचा इतिहास

पुलिस ने शुरू की जांच

मामले की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे निगरानी उपकरणों की सहायता से संदिग्धों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपियों तक पहुंचने की कोशिश की जाएगी।

 

यह भी पढ़ें : सुक्खू सरकार की नई पहल: निर्विरोध चुनी जाने वाली पंचायतों पर होगी धनवर्षा, मिलेंगे लाखों रुपए

प्रदेश में बढ़ते ठगी के मामले चिंता का विषय

प्रदेश में हाल के दिनों में ठगी के मामलों में लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही है, जिससे आम लोगों में चिंता का माहौल है। विशेषकर बुजुर्ग और छोटे दुकानदार ऐसे शातिरों के आसान निशाने बन रहे हैं। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ लेन-देन करते समय सतर्क रहें और बिना जांचे.परखे नोट स्वीकार न करें, ताकि इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख