राजनीति

#राजनीति

April 11, 2026

विक्रमादित्य सिंह "बयान के हीरो, काम में जीरो" भाजपा नेता ने मांगा विभाग का पूरा हिसाब

भाजपा नेता ने सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम पर उठाए सवाल

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

Vikramaditya singh

शिमला। हिमाचल प्रदेश की राजनीति में बयानबाजी ने सियासी माहौल को गरमा दिया है। अभी हाल ही में विक्रमादित्य सिंह ने नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर पर तीखा हमला बोला था। अब भाजपा नेता ने कांग्रेस के इस तेज तर्रार नेता पर पलटवार करते हुए उनसे उनके विभाग का हिसाब तक मांग लिया है।

 

दरअसल भारतीय जनता पार्टी के मुख्य प्रवक्ता राकेश जम्बाल ने सुक्खू सरकार पर जमकर निशाना साधा। इस दौरान उन्होंने सुक्खू सरकार में कैबिनेट मंत्री विक्रमादित्य सिंह को जमकर घेरा। उन्होंने विक्रमादित्य सिंह को बयानों के हीरो और काम में जीरो तक कह दिया और उनके विभागीय कार्यों का पूरा हिसाब सार्वजनिक करने की चुनौती दे डाली। इस बयान के बाद प्रदेश की राजनीति में हलचल और तेज हो गई है।

विभागीय कामकाज पर मांगा जवाब

राकेश जम्बाल ने कहा कि केवल बड़े-बड़े बयान देने से विकास नहीं होता, बल्कि जमीनी स्तर पर काम दिखना चाहिए। उन्होंने सवाल उठाया कि जिन विभागों की जिम्मेदारी विक्रमादित्य सिंह के पास है, वहां कितने काम पूरे हुए और कितने लंबित हैं, इसका स्पष्ट ब्यौरा जनता के सामने रखा जाना चाहिए। उनके अनुसार प्रदेश की सड़कों की हालत] अधूरी परियोजनाएं और धीमी रफ्तार से चल रहे कार्य सरकार की कार्यशैली को उजागर करते हैं।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल की बेटी महज 22 साल की उम्र में बनीं HAS अधिकारी, पहले प्रयास में रचा इतिहास

सुक्खू सरकार पर भी साधा निशाना

भाजपा नेता ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार को भी निशाने पर लेते हुए कहा कि सत्ता में आने के बाद से सरकार की प्राथमिकताएं स्पष्ट नहीं दिख रही हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि विकास कार्य ठप पड़े हैं और सरकार केवल घोषणाओं तक सीमित रह गई है। जम्बाल के अनुसार प्रदेश इस समय आर्थिक दबाव और अव्यवस्था का सामना कर रहा है।

‘जनता के द्वार’ कार्यक्रम पर उठाए सवाल

जम्बाल ने सरकार के ‘जनता के द्वार’ कार्यक्रम को भी निशाने पर लिया और इसे दिखावा करार दिया। उन्होंने कहा कि जब अधिकारियों और मंत्रियों की फाइलें ही महीनों तक लंबित पड़ी रहती हैं, तो जनता की समस्याओं का समाधान कैसे होगा। उनके अनुसार सरकार अब जनता के बढ़ते असंतोष को देखते हुए संवाद का केवल दिखावा कर रही है।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल: गगल हवाई अड्डे के शौचालय में मिला संदिग्ध बैग, मचा हड़कंप, बुलाया बम निरोधक दस्ता

कांग्रेस की गारंटियों पर उठे सवाल

भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि चुनाव से पहले किए गए कई वादे अभी तक पूरे नहीं हुए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि मुफ्त बिजली, आर्थिक सहायता और अन्य योजनाओं के दावे जमीनी स्तर पर अधूरे हैं। उनके अनुसार इन वादों के पूरा न होने से आम जनता में निराशा बढ़ रही है और सरकार की विश्वसनीयता पर भी असर पड़ा है।

 

यह भी पढ़ें : सुक्खू सरकार की नई पहल: निर्विरोध चुनी जाने वाली पंचायतों पर होगी धनवर्षा, मिलेंगे लाखों रुपए

पूर्व सरकार के कार्यकाल का किया जिक्र

जम्बाल ने पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के कार्यकाल का जिक्र करते हुए उसे स्थिरता और विकास का समय बताया। उन्होंने कहा कि उस दौरान योजनाएं व्यवस्थित रूप से लागू हुईं और प्रदेश में संतुलित विकास हुआ। भाजपा नेता के इस बयान ने एक बार फिर प्रदेश की राजनीति में सियासी बहस को तेज कर दिया है।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख