#अपराध

December 24, 2025

हिमाचल: चिट्टे की बड़ी खेप संग धरा शिक्षण संस्थान का कर्मचारी, छात्रों को तो नहीं करता था सप्लाई ?

बाइक पर साथी के साथ चिट्टे की खेप लेकर जा रहा था सरकारी कर्मचारी

शेयर करें:

Chamba Crime News

चंबा। हिमाचल प्रदेश में युवाओं को नशे की दलदल से बाहर निकालने के लिए अकसर शिक्षण संस्थानों में जागरूकता अभियान चलाए जाते हैं, लेकिन जब उन्हीं संस्थानों से जुड़े कर्मचारी नशा तस्करी जैसे संगीन अपराध में लिप्त पाए जाएं तो पूरा शिक्षा तंत्र कटघरे में खड़ा नजर आता है। ऐसा ही चौंकाने वाला मामला जिला चंबा से सामने आया है, जहां पुलिस ने एक शिक्षण संस्थान के कर्मचारी को चिट्टे की बड़ी खेप के साथ गिरफ्तार किया है। इस गिरफ्तारी ने न सिर्फ व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि उस संस्थान में पढ़ रहे बच्चों के अभिभावकों की चिंता भी बढ़ा दी है, जिन्हें अब अपने बच्चों के भविष्य की फिक्र सताने लगी है।

क्या छात्रों को बेचता था चिट्टा

दरअसल हिमाचल के चंबा जिला में पुलिस ने एक सरकारी कर्मचारी को उसके साथी के साथ चिट्टे सहित गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों में एक नशा तस्कर शिक्षण संस्थान का कर्मचारी है। जिसके चलते यह मामला और भी गंभीर बन गया है। कर्मचारी के पकड़े जाने के बाद अब लोगों के मन में यह सवाल उठ रहा है कि कहीं आरोपी अपने ही शिक्षण संस्थान के छात्रों को तो चिट्टा नहीं बेचता था। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है। 

बाइक सवार युवकों से मिला चिट्टा

ताजा मामला चंबा जिला के चंबा जोत मार्ग पर हनुमान मंदिर के पास का है। आज बुधवार को सुबह के समय पुलिस ने हनुमान मंदिर के पास नाकाबंदी की हुई थी। इसी दौरान एक केटीएम बाइक (एचपी-48बी-8124) पर सवार दो युवक वहां पहुंचे। पुलिस को देख कर इन दोनों युवकों के पसीने छूटने लगे। शक के आधार पर पुलिस ने जब इन युवकों से सवाल जवाब किए तो दोनों युवक कोई संतोषजनक उत्तर नहीं दे पाए। शक होने पर पुलिस ने जब उनकी तलाशी ली तो उनके कब्जे से पुलिस को 5.89 ग्राम चिट्टा मिला। 

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल की MBA पास युवती कर रही थी चिट्टा सप्लाई, पंजाब से लाई थी बड़ी खेप; होटल में पकड़ी

आरोपियों में एक सरकारी कर्मचारी

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नशे को कब्जे में लेकर दोनों युवकों को हिरासत में ले लिया है और आगामी जांच शुरू कर दी है। गिरफ्तार किए गए आरोपितों की पहचान 26 वर्षीय कपिल शर्मा निवासी मैहला और 29 वर्षीय ऋतिक ठाकुर निवासी मैहला के रूप में हुई है। कपिल शर्मा वर्तमान में डाइट सरू, चंबा में एपी क्लर्क के पद पर कार्यरत है और सरकारी कर्मचारी होने के नाते एक शिक्षण संस्थान से जुड़ा हुआ है। इसी वजह से यह मामला और भी गंभीर बन गया है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल नकली पुलिस बन दो युवकों ने लूटा दुकानदार, फ्री की ली मिठाई, 50 हजार भी मांगे

एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज

इस संबंध में पुलिस थाना सदर, चंबा में दोनों आरोपितों के खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने नशीले पदार्थ के साथ बाइक को भी कब्जे में ले लिया है और आगे की जांच तेज कर दी गई है। पुलिस अब इस बात की भी जांच कर रही है कि आरोपित नशा कहां से ला रहे थे, किसे सप्लाई किया जाना था और इसके पीछे कोई बड़ा नेटवर्क तो काम नहीं कर रहा। पुलिस अधीक्षक चंबा विजय कुमार सकलानी ने कहा कि जिले में नशे के खिलाफ अभियान पूरी सख्ती से चलाया जा रहा है। नशा तस्करी में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को, चाहे वह किसी भी पद या पेशे से जुड़ा होए बख्शा नहीं जाएगा। दोनों आरोपितों को नियमानुसार अदालत में पेश किया जाएगा।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : होटल में ग्राहक बन पहुंची पुलिस, लग रही थी जिस्म की बोली- 3 महिलाओं समेत 5 अरेस्ट

अब तक 80 सरकारी कर्मचारियों की गई नौकरी

बता दंे कि हिमाचल प्रदेश में बढ़ते नशे के खतरे के बीच मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की सरकार ने जिस तरह की कठोर नीति अपनाई हैए उसने पूरे प्रदेश में एक सख्त संदेश दे दिया है। नशे के कारोबार और इसमें संलिप्त किसी भी व्यक्ति के लिए जीरो टॉलरेंस नीति को अपनाया गया है। सरकार की इसी नीति के तहत नशा कारोबार से जुड़े पाए गए 80 सरकारी कर्मचारियों को नौकरी से बर्खास्त कर दिया गया है। प्रशासनिक इतिहास में इसे सबसे बड़ी सख्त कार्रवाई के रूप में देखा जा रहा है।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख