#अपराध

September 17, 2026

हिमाचल : लड़कियों को बहला-फुसलाकर होटल ले गया शख्स, की गंदी हरकतें- केस दर्ज

होटल के रिकॉर्ड और उपलब्ध अन्य साक्ष्यों को भी जांच के दायरे में लिया गया है

शेयर करें:

two girls hotel case investigation chamba village himachal police

चंबा। हिमाचल प्रदेश के जिला चंबा में दो नाबालिग लड़कियों को बहला-फुसलाकर निजी होटल ले जाने और वहां उनके साथ दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। शिकायत मिलने के बाद महिला पुलिस थाना चंबा ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता और पोक्सो अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

बहला-फुसलाकर होटल ले जाने का आरोप

पुलिस को दी गई शिकायत में आरोप लगाया गया है कि आरोपी दोनों नाबालिग लड़कियों को बहला-फुसलाकर एक निजी होटल में ले गया। शिकायत के अनुसार होटल पहुंचने के बाद वहां उनके साथ दुष्कर्म किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने शिकायत के आधार पर तत्काल कानूनी कार्रवाई शुरू की।

यह भी पढ़ें- हिमाचल में मौसम बदलाव : कई इलाकों में सुबह-सुबह छाया अंधेरा, 6 जिलों में बारिश

होटल के कमरे और रिकॉर्ड की जांच

मामले की जांच के तहत पुलिस टीम ने संबंधित होटल के कमरे की छानबीन शुरू कर दी है। इसके साथ ही होटल के रिकॉर्ड और उपलब्ध अन्य साक्ष्यों को भी जांच के दायरे में लिया गया है। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि घटना से जुड़े कौन-कौन से तथ्य और साक्ष्य मामले को स्पष्ट करने में मदद कर सकते हैं।

पीड़िताओं के बयान दर्ज, मेडिकल प्रक्रिया जारी

पुलिस ने दोनों नाबालिग लड़कियों के बयान दर्ज किए हैं। इसके अलावा आवश्यक चिकित्सकीय परीक्षण करवाने और अन्य साक्ष्य जुटाने की प्रक्रिया भी चल रही है। जांच अधिकारी मामले से जुड़े हर पहलू की पड़ताल कर रहे हैं- ताकि आरोपों की पूरी सच्चाई सामने आ सके और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा सके।

यह भी पढ़ें- हिमाचल में मर्ड**र : भाई-भाभी ने झील में फेंकी देह, लापता होने का रचा नाटक- 4 दिन बाद खुला राज

SP ने कहा- संवेदनशीलता से हो रही जांच

पुलिस अधीक्षक विजय कुमार सकलानी ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि पुलिस पूरे मामले की निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ जांच कर रही है। उन्होंने बताया कि साक्ष्यों के आधार पर नियमानुसार आगामी कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख