#अपराध

October 26, 2024

हिमाचल पुलिस जवानों पर चढ़ाई गाड़ी, दोस्त के साथ बेचने जा रहा था नशा

शेयर करें:

कांगड़ा। हिमाचल पुलिस द्वारा प्रदेश को नशा मुक्त बनाने की मुहिम लगातार जारी है। आए दिन हिमाचल में पुलिस द्वारा इस काले कारोबार में संलिप्त लोगों को गिरफ्तार किया जा रहा है। अब ताजा मामला हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले से सामने आया है। यहां पुलिस ने नशे के सरगना को पकड़ने में सफलता हासिल की है।

नशे के सरगना गिरफ्तार

मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस टीम द्वारा 32 मील में नाकाबंदी करके वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान महिंद्रा xuv 300 कार नंबर HP97A0842 मौके पुलिस को देखकर तेज रफ्तार में भाग गई। यह भी पढ़ें: हिमाचल : नदी में बहती हुई मिली महिला की देह, लोगों के उड़े होश

पुलिस को देख भगा दी गाड़ी

इस दौरान उसने पुलिस कर्मियों को भी चोटिल कर दिया। इसके अलावा गाड़ी को तेज रफ्तार भगाते समय उसने कई गाड़ियों को भी टक्कर मार दी। वहीं, पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए गाड़ी का पीछा किया और डुगली में उसे दबोच लिया।

6 किलो 58 ग्राम चरस बरामद

इसके बाद पुलिस टीम ने गाड़ी की तलाशी ली तो पुलिस को गाड़ी में से 6 किलो 58 ग्राम चरस बरामद हुई। जिसके चलते पुलिस ने मौके पर ही गाड़ी में सवार दोनों लोगों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की पहचना अर्जुन सिंह उर्फ शिवा और विपन कुमार निवासी समकेहड़ के रूप में हुई है। यह भी पढ़ें: हिमाचल : जिस फौजी दोस्त को रेलवे छोड़ने आया था गौरव, उसी की सामने तोड़ा दम मामले की पुष्टि करते हुए SP अशोक रत्न ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ BNS की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। जल्द दोनों को कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा। अभी तक ये पता नहीं चल पाया है कि ये दोनों चरस की खेप कहां से लाए थे और कहां लेकर जा रहे थे।

बड़े रैकेट का किया भंडाफोड़

विदित रहे कि, हिमाचल पुलिस द्वारा प्रदेश को नशा मुक्त बनाने के लिए नशा तस्करी का कारोबार करने वालों पर सख्ती से कार्रवाई की जा रही है। हिमाचल पुलिस ने एक महीने के अंदर नशा तस्करी के तीन बड़े गैंग का पर्दाफाश किया है।राजधानी शिमला में नशे का कारोबार बढ़ते ही पुलिस काफी सक्रिय हो गई है। अभी हाल ही में पुलिस ने नशे के अब तक के सबसे बड़े रैकेट का पर्दाफाश किया था। यह भी पढ़ें: हिमाचल में महिला ने 37 साल की उम्र में एक साथ जन्मे 3 बच्चे, सभी स्वस्थ पुलिस ने अंतरराज्यीय नशा तस्कर गिरोह शाही महात्मा का पर्दाफाश कर गैंग के मुख्य सरगना शशि नेगी को गिरफ्तार किया था। जांच में खुलासा हुआ था कि शशि नेगी पेशे से बागवान है और पिछले पांच से छह वर्षों से व्हाट्सएप के माध्यम से ड्रग्स का रैकेट चला रहा था। इसके अलावा पुलिस ने कोटखाई में ड्रग तस्करी की रंजन गैंग का भी भंडाफोड़ किया था।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख