#अपराध

May 24, 2025

हिमाचल: बाइक पर नशा लेकर निकले थे दो यार, बीच रास्ते पुलिस से हो गया सामना

पुलिस ने चिट्टे के साथ 25 और 26 साल के दो युवक किए गिरफ्तार

शेयर करें:

Una Chitta News

ऊना। हिमाचल प्रदेश में नशे के खिलाफ चल रही सख्त मुहिम के तहत ऊना पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। जिला ऊना में विशेष जांच इकाई ने दो युवकों को चिट्टे जैसी नशीली पदार्थ के साथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई घालूवाल क्षेत्र में की गई, जहां एसआईयू की टीम संदिग्ध गतिविधियों पर नजर बनाए हुए थी।

बाइक सवार युवकों से मिला चिट्टा

पुलिस अधीक्षक अमित यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि जांच टीम के नेतृत्वकर्ता हेड कांस्टेबल योगेश दीप और उनकी टीम रोजाना की तरह वाहनों की तलाशी में जुटे थे, तभी एक बाइक पर सवार दो युवक मंडी से होशियारपुर की दिशा में जाते हुए दिखाई दिए। उनकी हरकतें संदिग्ध लगने पर जब तलाशी ली गई तो उनके पास से 4.88 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ।

यह भी पढ़ें : SP शिमला का खुलासा : DGP स्टाफ ड्रग पैडलर से जुड़ा, बोले- मैं नौकरी छोड़ने के लिए भी तैयार

मंडी के रहने वाले हैं दोनों युवक

गिरफ्तार किए गए युवकों की पहचान मंडी जिले के रहने वाले दीपक कुमार (25) और सुनील कुमार (26) के रूप में हुई है। दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया गया है और उन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी गई है।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल : घर पर नहीं था परिवार, ताला तोड़कर अंदर घुसे चोर; लाखों के गहने लेकर हुए फरार

पुलिस नशा तस्करों की चेन को तोड़ने का करेगी प्रयास

पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि ये नशीला पदार्थ कहां से लाया गया था और इसे कहां सप्लाई किया जाना था। मामले की तह तक पहुंचने के लिए जांच को और गहराया जा रहा है। पुलिस का मानना है कि पुलिस इस पूरी चेन को खत्म करने की दिशा में कदम उठाएगी, ताकि प्रदेश में बढ़ते नशा तस्करी के मामलों पर लगाम लगाई जा सके।

यह भी पढ़ें : हिमाचल की बेटी ने दृष्टिबाधा को मात देकर फतेह किया माउंट एवरेस्ट, बचपन में चली गई थी रोशनी- रचा इतिहास

जनता से की अपील

पुलिस प्रशासन ने दोहराया है कि हिमाचल प्रदेश को नशे से मुक्त करने के लिए ऐसे अभियानों को लगातार और सख्ती से जारी रखा जाएगा। आम जनता से भी अपील की गई है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। अगर आपके भी आसपास कहीं नशे को बेचा या खरीदा जा रहा है तो इसकी जानकारी तुरंत पुलिस को दें, क्योंकि क्या पता कब यह नशा तस्कर आपके अपने बच्चों तक पहुंच बना लें।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख