कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले से एक दुखद खबर सामने आई है। विकास खंड परागपुर के कटोह-टिक्कर से करीब 15 दिन पहले लापता हुए ट्रक चालक अशोक कुमार की मौत हो गई है। अशोक कुमार का शव ट्रक से दो किलोमीटर दूर पड़ा हुआ मिला है।
परिजनों की टूटी उम्मीदें
अशोक कुमार का परिवार उसके सही-सलामत घर लौटने की उम्मीद लगाए बैठा हुआ था। मगर उनकी सारी उम्मीदें टूट गई। अशोक कुमार (50) की मौत के बाद परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
यह भी पढ़ें : हिमाचल ने खोया एक और जवान, 6 दिन पहले ही छुट्टी पर आया था घर
लॉक ट्रक के बाहर मिला शव
मिली जानकारी के अनुसार, तीन दिन पहले कांगड़ा पुलिस टीम को केलांग पुलिस टीम का फोन आया था। कॉल पर अधिकारी ने बताया कि क लॉक किया गया ट्रक नंबर HP78-2680 बरामद हुआ है। जबकि, ट्रक से दो किलोमीटर दूर एक व्यक्ति का शव पड़ा हुआ मिला है।
सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने अशोक के परिजनों को सूचित किया। इसके बाद परिजन आनन-फानन में केलांग के लिए निकले और शव की शिनाख्त की। बीते कल अशोक का उसके पैतृक गांव में अंतिम संस्कार किया गया। मगर अभी तक अशोक की मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
यह भी पढ़ें : हिमाचल के ED दफ्तर में CBI का छापा, जानें क्या है पूरा मामला
सामान लेकर गया था लेह
बताया जा रहा है अशोक कुमार 15 दिन पहले लेह-लद्दाख अपने ट्रक में सामान लेकर गया था। वहां से वापसी के दौरान उसने पांग क्षेत्र से अपने परिवार से फोन पर बात की थी। मगर उसके बाद परिवार का उससे कोई संपर्क नहीं हो पाया। परिजनों ने उसे कई बार फोन किया, लेकिन उसका सामने से कोई जवाब नही आया।
तलाश में भटक रहा था परिवार
इसके बाद परिजनों ने उसके लापता होने की सूचना 6 दिसंबर को पुलिस थाना रक्कड में दर्ज करवाई। साथ ही सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों से भी अपील की कि अगर किसी को भी अशोक के बारे में कोई जानकारी मिलती है तो तुरंत संपर्क करें।
यह भी पढ़ें : हिमाचल : काम से घर जा रहा था राहुल, पहले कार से हुई टक्कर- फिर टैंकर ने कुचला
पुलिस टीम द्वारा अपने स्तर पर हर संभव जगह पर अशोक की तलाश की गई, लेकिन उसका कहीं कुछ पता नहीं चल पाया। वहीं, अब उसका शव ट्रक से दो किलोमीटर दूर पड़ा मिला है।