राजनीति

#अपराध

April 11, 2025

हिमाचल: रिश्तेदार बनकर शातिरों ने फेक कॉल से 3 लाख लूटे, अब 3 साल बाद वापस मिले पैसे 

ऑनलाइन फ्रॉड का 3 साल पुराना था मामला 

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

Fraudsters robbed Rs 3 lakhs through fake calls posing as relatives


ऊना। हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के रायपुर सहोड़ा निवासी पलविन्द्र सिंह को साइबर ठगों ने विदेशी नंबर से कॉल कर 3 लाख रुपए लूट लिए। अब साइबर पुलिस ने 3 साल की खोजबीन के बाद लूटी गई सारी रकम पीड़ित को वापस दिलवाई है। 
हालांकि, इसके पीछे कोर्ट के आदेश का भी योगदान रहा, जिसने पुलिस को उस खाते को ट्रेस कर पलविन्द्र सिंह को वह रकम वापस दिलाने को कहा था, जिसमें उन्होंने पैसे ट्रांसफर किए थे। 


अनजान नंबर से आया कॉल 


पुलिस ने बताया कि ठगों ने पलविन्द्र सिंह को अनजान नंबर से फोन कर खुद को उनका रिश्तेदार बताया और कहा कि विदेश में पुलिस ने उसे अरेस्ट कर लिया है। जमानत के लिए 3 लाख रुपए की जरूरत है। पलविन्द्र सिंह ने किसी तरह तीन किस्तों में एक-एक लाख रुपए ऑनलाइन कॉलर के खाते में ट्रांसफर किए। 


पहले 3 फिर 5 लाख मांगे


बाद में जब कॉलर ने 5 लाख रुपए और मांगे तो पलविन्द्र सिंह को शक हुआ कि उनके साथ ठगी की जा रही है। उन्होंने उस रिश्तेदार के बारे में पड़ताल की तो पता चला कि उस नाम का कोई रिश्तेदार है ही नहीं। इसके बाद पलविन्द्र सिंह ने पुलिस को शिकायत की। 


साइबर सेल की मेहनत का कमाल 


मामला साइबर क्राइम ब्रांच को चला गया। साइबर सैल की टीम के एएसआई अमित कुमार, राजीव कुमार, राजन ठाकुर, अमरीक सिंह, अमरजीत, अजय चौधरी की टीम ने उन सभी खातों को सीज करवाया, जहां पलविंदर सिंह के पैसे ट्रांसफर हुए थे। कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद यह राशि अब पलविन्द्र सिंह को वापस मिली है। इससे पहले भी ऊना पुलिस के साइबर सेल ने बहुत से लोगों के पैसे ऑनलाइन ठगों के खाते सीज कर वापस दिलाए हैं।

 

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

Related Tags:

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख