#अपराध
December 30, 2025
हिमाचल: नए साल के जश्न में नशा परोसने की थी तैयारी, टैक्सी में चरस की खेप के साथ 3 युवक धरे
चरस सहित आरोपियों की गाड़ी भी की सीज
शेयर करें:

चंबा। हिमाचल प्रदेश में बीते कुछ वर्षों से नशा तस्करी का प्रचलन लगातार बढ़ता जा रहा है। नशा तस्करी राज्य के लिए एक गंभीर सामाजिक चुनौती बन चुकी है। चिंताजनक बात यह है कि नशा अब केवल शहरों तक सीमित नहीं रहा, बल्कि गांवों और कस्बों तक भी इसकी पहुंच बन चुका है। ऐसा ही एक ताजा मामला चंबा जिले के सामने आया है। यहां पर पुलिस ने नशे की भारी खेप के साथ तीन नशा तस्करों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह मामला चंबा जिले के डलहौजी क्षेत्र से सामने आया है। यहां पुलिस टीम द्वारा बीते सोमवार शाम करीब 7 बजे नाकाबंदी की गई थी। वहीं, मैगी प्वाइंट, लाहड़ क्षेत्र से गुजरने वाले सभी वाहनों की नियमित जांच की जा रही थी।
यह भी पढ़ें : हिमाचल में 32 हजार युवाओं को मिलेगा रोजगार, सुक्खू सरकार की नई पहल ने खोले रोजगार के द्वार
इसी दौरान वहां से गुजर रही एक टैक्सी को पुलिस टीम ने जांच के लिए रोका। जब पुलिस ने कार में सवार युवकों से वाहन के कागजात दिखाने को कहा, तो वे पुलिस के सवालों का सही जवाब नहीं दे पाए और टालमटोल करने लगे। उनकी गतिविधियां संदिग्ध लगने पर पुलिस को शक हुआ। इसके बाद पुलिस ने शक के आधार पर दोनों युवकों की तलाशी ली।
तलाशी के दौरान युवकों के पास से पहले कोई आपत्तिजनक सामान बरामद नहीं हुआ। हालांकि, जब पुलिस टीम ने गाड़ी की गहनता से जांच की तो वाहन के अंदर छिपाकर रखी गई 1 किलो 564 ग्राम चरस बरामद हुई। इसके बाद पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से मिली चरस को जब्त कर लिया। साथ ही, नशे के कारोबार में इस्तेमाल की जा रही टैक्सी को भी सीज कर दिया गया। पुलिस द्वारा आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।
अनुज कुमार उम्र 39 साल निवासी गांव धरवास, जिला चंबा
रफीक मोहम्मद उम्र 34 साल निवासी गांव कुलुंडा, जिला चंबा
जगदीश शर्मा उम्र 36 साल निवासी गांव सरेला, जिला चंबा के रूप में हुई है।
SP चंबा विजय कुमार सकलानी ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि तीनों आरोपियों के खिलाफ पुलिस थाना डलहौजी में NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। बरामद की गई चरस कहां से लाई गई और इसकी तस्करी के पीछे कौन-सा नेटवर्क काम कर रहा है, इसे लेकर पुलिस गहन जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि जिले में नशे के खिलाफ चलाया जा रहा अभियान लगातार जारी रहेगा और नशा तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
यह भी पढ़ें : हिमाचल में 32 हजार युवाओं को मिलेगा रोजगार, सुक्खू सरकार की नई पहल ने खोले रोजगार के द्वार
बता दें कि चंबा जिला के डलहौजी को मिली स्विजरलैंड के नाम से भी जाना जाता है। यहां देश विदेश से हर साल सैंकड़ों पर्यटक घूमने के लिए आते हैं। इस बार भी नए साल का जश्न मनाने के लिए यहां पर्यटकों की भारी भीड़ पहुंची हुई है। ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि यह नशा तस्कर पर्यटकों को नशा बेचने के इरादे से यहां नशा तस्करी कर रहे थे। हालांकि पुलिस ने उनके मंसूबों पर पहले ही पानी फेर दिया।