कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिला से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां तीन बच्चों की मां घर से गायब हो गई है। महिला को गायब हुए आज 8 दिन का समय बीत गया है, लेकिन अभी तक वह घर नहीं लौटी है। बड़ी बात यह है इस महिला के तीन मासूम बच्चे बार बार मां को ढूंढ रहे हैं। लेकिन उन्हें मां की ममता नहीं मिल रही है।
कांगड़ा के बरोटा का मामला
मामला कांगड़ा जिला की उपतहसील ठाकुरद्वारा के बरोटा गांव का है। परिजनों के अनुसार महिला घर से आधा किलोमीटर दूर बैंक में पैसे जमा करवाने का कह कर घर से निकली थी, लेकिन उसके बाद से वह वापस नहीं लौटी। आज बुधवार को महिला को गायब हुए आठ दिन का समय बीत गया है। लेकिन उसका अभी तक कोई सुराग नहीं लगा है।
यह भी पढ़ें : हिमाचल में हैवी ड्राइवर का कारनामा- NH से उड़ती कार DSP के आंगन में गिरी
2011 में हुई थी शादी
महिला के पति ने अपनी पत्नी की गुमशुदगी की रिपोर्ट पुलिस चौकी ठाकुरद्वारा में दर्ज करवा दी है। जानकारी देते हुए महिला के पति सुखदेव सिंह ने बताया कि वह पेशे से ट्रक चालक है। उसकी शादी रिक्की गिल पुत्री हरदीप सिंह निवासी बटाला ग्रंथियां जिला गुरदासपुर पंजाब के साथ साल 2011 में हुई थी। मेरे और रिक्की के तीन बच्चे हैं।
तीन बच्चों को छोड़ गायब हुई महिला
सुखदेव ने बताया कि उसके उसकी एक 11 साल और दूसरी पांच साल की बेटी है। जबकि एक तीन साल का बेटा है। लेकिन तीन बच्चों को घर में अकेला छोड़ कर उसकी पत्नी कहीं चली गई है। सुखदेव ने बताया कि वह 11 नवंबर को अपनी पत्नी और बच्चों के साथ ससुराल बटाला ग्रंथियां गया था। जहां से वह 12 नवंबर को वापस अपने घर बरोटा आ गया।
यह भी पढ़ें : हिमाचल : जुड़वा बच्चों को इंजेक्शन लगवाने आया था दंपत्ति, छिन गई परिवार की खुशियां
बैंक में पैसे जमा करवाने निकली थी
पुलिस को दी जानकारी में सुखदेव ने बताया कि 12 नवंबर की रात को ही उसने अपनी पत्नी को 12 हजार रुपए दिए थे और सुबह उन्हें ठाकुरद्वारा में स्थित बैंक में जमा करवाने को कहा था। जिसके बाद वह टिप्पर लेकर पंजाब के शाहपुर चला गया। 13 नवंबर को रिक्की सुबह बैंक में पैसे जमा करवाने के लिए घर से निकली थी, लेकिन उसके बाद वह वापस नहीं लौटी।
यह भी पढ़ें : हिमाचल: मां-बाप को उम्र भर का सदमा दे गया 2 साल का मासूम, खेल-खेल में गई जान
पति ने पुलिस से लगाई गुहार
सुखदेव सिंह ने पुलिस प्रशासन से गुहार लगाई है कि उसकी पत्नी की तलाश की जाए। सुखदेव के अनुसार उसके तीन छोटे छोटे मासूम बच्चे अपनी मां को ढूंढ रहे हैं और रो रहे हैं। उसे समझ ही नहीं आ रहा है कि वह अपने बच्चों को संभाले या फिर पत्नी की तलाश में निकले।