#अपराध

October 15, 2024

हिमाचल के पूर्व मंत्री के घर चोरी, गहनों के साथ बर्तन भी ले गए चोर

शेयर करें:

कुल्लू। हिमाचल में चारों के हौंसले बुलंद हो गए हैं। चोर अब आम लोगों के ही नहीं बल्कि बड़े बड़े नेताओं के घर में भी चोरी की घटनाओं को अंजाम देने लगे हैं। ऐसा ही एक मामला हिमाचल के कुल्लू जिला से सामने आया है। यहां चोरों ने एक पूर्व मंत्री के घर पर चोरी की घटना को अंजाम दिया है। चोर घर से ना सिर्फ सोने चांदी के गहने, बल्कि बर्तन भी अपने साथ ले गए हैं।

बीती रात को की घर में चोरी

दरअसल कुल्लू जिला में इस समय अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा चल रहा है। जिसके चलते दशहरे में लाखों की संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। इन लोगों के बीच चोर भी सक्रिय हो गए हैं। इसी बीच कुल्लू जिला के रघुनाथपुर में बीती रात को चोरों ने हिमाचल के पूर्व मंत्री और राज परिवार से संबंध रखने वाले स्व कर्ण सिंह के घर पर चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम दिया। चोरी की यह घटना पूरे जिला में चर्चा का विषय बन गई है। यह भी पढ़ें : हिमाचल में फिर डोली धरती: घरों से बाहर निकले लोग- जानें डिटेल

पूर्व मंत्री के बेटे ने पुलिस में दर्ज करवाई शिकायत

पूर्व मंत्री स्वर्गीय कर्ण के पुत्र आदित्य विक्रम सिंह ने पुलिस थाना में चोरी को लेकर शिकायत दर्ज करवाई है। अपनी शिकायत में विक्रम सिंह ने बताया कि बीती रात को उनके घर में चोरी हुई है। इस दौरान चोर सोने चांदी के गहनों के अलावा चांदी के बर्तनों पर भी हाथ साफ कर गए हैं। आदित्य विक्रम सिंह ने चोरी हुए सामान की कुल कीमत आठ लाख के करीब बताई है। यह भी पढ़ें : हिमाचल : सड़क किनारे पड़ा मिला व्यक्ति, सिर पर चोट के निशान, नहीं हो पाई शिनाख्त

पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी फुटेज

आदित्य विक्रम सिंह की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है। पुलिस क्षेत्र में लगे सीसीटीवी की फुटेज को खंगाल रही है, ताकि चोरों का कोई सुराग लग सके। मामले की पुष्टि करते हुए एसपी कुल्लू डॉक्टर गोकुल चंद्र कार्तिकेयन ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस जल्द ही चोरों तक पहुंच जाएगी। स्थानीय लोगों से भी पूछताछ की जा रही है, ताकि चोरों का कोई सुराग लग सके। यह भी पढ़ें : हिमाचल : ट्रांसपोर्टर से शख्स ने पहले ठगे करोड़ों रुपए, अब किया सरेंडर

कर्ण सिंह वीरभद्र सरकार में बने थे आयुर्वेद मंत्री

बता दंे कि स्वर्गीय कर्ण सिंह साल 2015 में वीरभद्र सिंह की सरकार में आयुर्वेद मंत्री थे। वह कुल्लू के बंजार विधानसभा क्षेत्र से तीन बार विधायक रहे थे। इसके अलावा वह 1998 में राज्य मंत्री भी रहे थे। साल 2017 में कर्ण सिंह का निधन हो गया था। यह भी पढ़ें : हिमाचल: जमीनी विवाद में भाभी ने लोहे की रॉड से तोड़ दी ननद की टांग

भाजपा सरकार में शिक्षा मंत्री भी रहे

कर्ण सिंह के बड़े भाई महेश्वर सिंह भी पूर्व सांसद और राज्य में मंत्री रहे हैं। कर्ण सिंह कुल्लू राजपरिवार से संबंध रखते थे। वह भाजपा सरकार में शिक्षा मंत्री भी रहे। इसके अलावा भाजपा के कुल्लू जिला के दो बार अध्यक्ष भी रहे, लेकिन गुटबाजी के चलते उन्होंने बीजेपी को छोड़कर कांग्रेस का दामन थाम लिया था।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख