#अपराध

March 24, 2025

हिमाचल में चोरों की मौज- एक ही दिन में स्टोर से चुराए 8 लाख, बाइक भी कर दी गायब

CCTV में कैद हुए चोर- जांच में जुटी पुलिस टीम

शेयर करें:

Solan News

सोलन। हिमाचल प्रदेश में इन दिनों चोरों के हौसले काफी बलंद हो गए हैं। सूबे में आए दिन कहीं ना कहीं से चोरी का वारदातों की खबरें सामने आ रही है। इसी कड़ी में ताजा मामला सोलन जिले के औद्योगिक क्षेत्र बद्दी से सामने आया है- जहां चोरों ने मेन मार्केट में दो जगह हाथ साफ किया है। चोरों ने किरयाना स्टोर और मेडिकल स्टोर को अपना निशाना बनाया है।

दो जगह हुई चोरी

दोनों ही घटनाएं दुकान में लगे CCTV में कैद हो गई है। इन चोरी की वारदातों के बाद पूरे क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है। लोगों ने पुलिस से जल्द से जल्द अज्ञात चोरों को पकड़ने की मांग की है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : सिर पर नहीं था पिता का साया, गरीबी का फायदा उठा शख्स ने लूटी आबरू- कर दिया प्रेग्नेंट

किरयाना दुकान में चोरी

पहला मामला बद्दी की मेन मार्केट से सामने आया है। किरयाना स्टोर के मालिक सुभाष ने बताया कि वो त्रिपुरा गांव में अपनी फैक्ट्री के जागरण में गया हुआ था। इसी दौरान रात करीब 1.30 बजे दो नकाबपोश चोर उसकी दुकान का ताला तोड़कर दुकान में घुस गए।

8 लाख कैश लेकर चोर फरार

दुकानदार ने बताया कि चोर दुकान के गल्ले में रखा करीब 8 लाख कैश और जरूरी दस्तावेज लेकर मौके से फरार हो गए हैं। CCTV फुटेज में चोर दुकान का शट्टर तोड़कर अंदर घुसकर दुकान की तलाशी लेते हुए साफ नजर आ रहे हैं। फुटेज में दिखाई दे रहा है कि चोरों ने काउंटर से कैश निकाल कर सफेद रंग की थैली में भरी और फिर मौके से फरार हो गए।सुभाष ने बताया कि शनिवार और रविवार छुट्टी होने के चलते उसने कैश दुकान में ही रखी हुई थी। उसने सोचा था कि सोमवार को वो ये कैश बैंक में जमा करवा देगा। मगर उससे पहले ही चोर उसकी मेहनत की कमाई लेकर फुर्र हो गए।

यह भी पढ़ें : हिमाचल में नवरात्र पर मां की पूजा भी हुई महंगी- फल-फूल के दाम बढ़े, मनमर्जी कर रहे दुकानदार

दुकान के बाहर से बाइक गायब

दूसरा मामला बद्दी के चक्का रोड से सामने आया है। यहां दो चोर शनिवार रात में मेडिकल स्टोर के बाहर लगी बाइक को लेकर फुर्र हो गए हैं। बाइक के मालिक राम गोपाल ने बताया कि उसने रोज की तरह दुकान बंद करने के बाद अपनी बाइक नंबर HP12AM2169 दुकान के बाहर खड़ी की थी।

CCTV में कैद हुई वारदात

मगर कल सुबह जब वो दुकान पहुंचा तो उसकी आंखे खुली की खुली रह गई। उसने देखा कि दुकान से बाइक गायब थी। ऐसे में उसने तुरंत दुकान में लगे CCTV की फुटेज को खंगाला तो पाया कि दो लोग उसकी बाइक लेकर फरार हो गए हैं।

यह भी पढ़ें : हिमाचल के युवक को चंडीगढ़ में गाड़ी ने मारी टक्कर, परिवार से छिन गया इकलौता सहारा

मामले की पुष्टि करते हुए ASP अशोक वर्मा ने बताया कि पुलिस टीम ने दोनों ही मामलों में मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। जल्द ही चोरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल के आसपास लगे CCTV की फुटेज को भी खंगाला जा रहा है।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख