#अपराध

February 28, 2026

हिमाचल में THAR लेकर पहुंचा पंजाबी : गायब थी नंबर प्लेट, पुलिस ने निकाला सारा 'टशन'

नंबर प्लेट से गायब था नंबर, हिमाचल पुलिस ने सिखाया सबक

शेयर करें:

thar number plate challan punjab motor vehicle act traffic rule voilation himachal police manali

कुल्लू। पर्यटन सीजन के बीच पहाड़ी इलाकों में ट्रैफिक नियमों को लेकर सख्ती बढ़ा दी गई है। बाहरी राज्यों से आने वाले वाहनों पर विशेष नजर रखी जा रही है, ताकि सड़क सुरक्षा और कानून व्यवस्था से किसी तरह का समझौता न हो। इसी कड़ी में हाल ही में एक ऐसा मामला सामने आया, जिसने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया।

बिना नंबर प्लेट वाली THAR

पर्यटन नगरी मनाली में नियमित वाहन जांच अभियान के दौरान पुलिस की नजर एक थार गाड़ी पर पड़ी। पहली नजर में THAR सामान्य दिखी, लेकिन पीछे की नंबर प्लेट पर रजिस्ट्रेशन नंबर की जगह ‘गुमान’ लिखा हुआ था।

यह भी पढ़ें : हिमाचल में 39 नई पंचायतों का गठन- तीन चरणों में होगा चुनाव, जानें कब होगी वोटिंग

नंबर प्लेट पर लिखा था गुमान

नंबर प्लेट पर नाम लिखे होने से पुलिस कर्मियों को संदेह हुआ और वाहन को तुरंत जांच के लिए रोका गया। कागजात की जांच के दौरान पाया गया कि वाहन पर निर्धारित प्रारूप में पंजीकरण नंबर प्रदर्शित नहीं किया गया था, जो स्पष्ट रूप से ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन है।

पंजाबी चला रहा था THAR

जानकारी के अनुसार, यह थार पंजाब के संगरूर जिले के सुनाम क्षेत्र की बताई जा रही है। वाहन मालिक किसी निजी कार्य से मनाली आया हुआ था। चेकिंग के दौरान जब पुलिस ने नंबर प्लेट में गड़बड़ी देखी, तो नियमानुसार कार्रवाई की गई।

यह भी पढ़ें : हिमाचल की इस RTO से जरा बचके! एक ही दिन में किया 4 लाख चालान- स्कूली गाड़ियों को भी लगा फटका

क्या कहता है मोटर व्हीकल एक्ट?

मोटर व्हीकल एक्ट के तहत प्रत्येक वाहन पर निर्धारित आकार, रंग और फॉन्ट में रजिस्ट्रेशन नंबर लिखना अनिवार्य है। नंबर प्लेट से किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ करना, उसे ढंकना या उसकी जगह नाम, स्लोगन या अन्य शब्द लिखना कानूनन अपराध माना जाता है।

3500 रुपये कटा चालान

नियमों के अनुसार, हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट (HSRP) लगाना और उस पर स्पष्ट रूप से नंबर अंकित होना जरूरी है। ऐसा न करने पर जुर्माना लगाया जा सकता है। इसी आधार पर पुलिस ने संबंधित वाहन का 3,500 रुपये का चालान काटा।

यह भी पढ़ें : हिमाचल में 4 साल की मासूम का अपहरण...पिता संग स्कूल से जा रही थी घर, बाइक सवार युवकों ने उठाया

पर्यटकों को दी गई सलाह

मनाली पुलिस ने स्पष्ट किया है कि पर्यटन सीजन के दौरान चेकिंग अभियान लगातार जारी रहेगा। बाहरी राज्यों से आने वाले वाहन चालकों को विशेष रूप से सलाह दी गई है कि वे अपने वाहन के दस्तावेज, फिटनेस और नंबर

ध्यान

 प्लेट पूरी तरह नियमों के अनुरूप रखें।

सुरक्षा का रखें 

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि नियमों का पालन केवल जुर्माने से बचने के लिए नहीं, बल्कि सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए भी जरूरी है। नंबर प्लेट स्पष्ट होने से किसी भी दुर्घटना या आपराधिक घटना की स्थिति में वाहन की पहचान आसान हो जाती है।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख