#अपराध

February 19, 2025

हिमाचल: चिट्टा गैंग का लेफ्ट हेंड था सरकारी कर्मचारी, सलाखों के पीछे बैठे गुर्गे खोल रहे पोल

चिट्टा तस्करी में तहसील वेल्फेयर ऑफिसर शामिल

शेयर करें:

chitta

शिमला। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला पुलिस ने पिछले डेढ़ महीने में चिट्टा तस्करी के पांचवें गैंग का पर्दाफाश किया है। बीती शाम पुलिस ने गुरमीत गैंग के सरगना गुरमीत सिंह को 100.590 ग्राम चिट्टा के साथ गिरफ्तार किया। गुरमीत सिंह निवासी पंजाब को अंतरराज्यीय तस्करी गिरोह का प्रमुख बताया जा रहा है। पुलिस ने इस मामले में मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है और गिरोह के अन्य तस्करों की तलाश के लिए जाल बिछाना शुरू कर दिया है।  

अब तक 5 गैंग का पर्दाफाश 

गुरमीत गैंग के पर्दाफाश के साथ ही शिमला पुलिस ने शाही महात्मा, शाह गैंग, रंजन और राधे गैंग जैसे चार बड़े ड्रग तस्कर गिरोहों का भी खुलासा किया था। इन गिरोहों के कुल 110 से ज्यादा सदस्य गिरफ्तार किए जा चुके हैं। पुलिस का कहना है कि ये तस्कर गिरोह शिमला जिले के विभिन्न क्षेत्रों में युवाओं को चिट्टा सप्लाई करते थे।  

यह भी पढ़ें : हिमाचल में चिट्टेबाजों के बुरे हाल- मां-बाप और रिश्तेदारों के बैंक खातों से खरीद रहे चिट्टा

तहसील वेल्फेयर ऑफिसर भी गिरफ्तार

चौंकाने वाली बात यह है कि इस तस्करी में शिमला के तहसील वेल्फेयर ऑफिसर मुकुल चौहान भी शामिल था। वह शाह गैंग के साथ मिलकर चिट्टा तस्करी करता था और तस्करों के लिए युवाओं के खाने-पीने और रहने का इंतजाम करता था। पुलिस ने उसे भी गिरफ्तार कर लिया है और यह मामले की गंभीरता को और बढ़ा देता है।  

चिट्टा तस्करों के खिलाफ ऑपरेशन क्लीन

शिमला पुलिस ने चिट्टे के खात्मे के लिए ऑपरेशन क्लीन चला रखा है और इसके तहत एक के बाद एक ड्रग तस्कर गिरोहों का पर्दाफाश किया जा रहा है। एसपी संजीव गांधी ने इस अभियान के बारे में बताया कि जब तक चिट्टा तस्करी पूरी तरह से खत्म नहीं होती, पुलिस की यह कार्रवाई जारी रहेगी। पुलिस तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगी और किसी भी तस्कर को बख्शा नहीं जाएगा।  

यह भी पढ़ें : हिमाचल के वो देवता साहिब- जो भूत-प्रेत और जादू टोने से दिलवाते हैं छुटकारा

शाह गैंग के दो आरोपी भी गिरफ्तार

बीती शाम शिमला पुलिस ने शाह गैंग के दो अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है। इनमें अंकिता नेगी (निवासी मल्याणा, शिमला) और मुकुल चौहान (निवासी गांव दुधली, शिमला) शामिल हैं। इसके अलावा, पुलिस ने शाही महात्मा गैंग के एक और आरोपी नीरज जिल्टा को भी गिरफ्तार किया है। नीरज जिल्टा पिछले डेढ़ महीने से फरार था और अब पुलिस ने उसे रोहडू क्षेत्र से दबोच लिया।  

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

Related Tags:
ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख