#अपराध

April 4, 2026

हिमाचल: कलयुगी बेटे ने चुराए मां के गहने और ले लिया गोल्ड लोन, न्याय के लिए थाने पहुंचा पिता

कलयुगी बेटे ने अपने ही घर को लूटा, पिता ने बेटे के खिलाफ दर्ज करवाई FIR

शेयर करें:

son theft house

हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिला से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने पारिवारिक रिश्तों पर सवालिया निशान लगा दिया है। यहां जिस बेटे को बुढ़ापे का सहारा और घर की मजबूत दीवार बनना चाहिए था, उसी ने अपने ही घर में सेंध लगा दी। हमीरपुर जिले में एक युवक ने अपने ही घर से सोना.चांदी के गहने गायब कर दिए। इतना ही नहीं, उन गहनों के आधार पर गोल्ड लोन लेकर पैसों का इंतजाम भी कर लिया। जब सच सामने आया तो पिता को न्याय के लिए थाने का दरवाजा खटखटाना पड़ा। यह घटना गगाल क्षेत्र की है और इसने बाप.बेटे के पवित्र रिश्ते पर एक तीखा सवाल खड़ा कर दिया है।

बेटे ने तोड़ दिया भरोसा अपने ही घर को लूटा

नादौन के गगाल क्षेत्र के निवासी मुकेश कुमार ने कभी सोचा भी नहीं होगा कि उनका अपना खून, उनका बेटा कृष कुमार उन्हें इस तरह से धोखा देगा। उन्होंने अपने बेटे के खिलाफ नादौन थाने में शिकायत दर्ज करवाई है कि कृष घर से सोने के गहने बिना किसी को बताए ले गया। एक पिता के लिए इससे बड़ी त्रासदी और क्या हो सकती है कि उसे अपने ही बेटे के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज करवाना पड़े। यह सिर्फ एक चोरी की घटना नहीं है, बल्कि एक पिता के भरोसे और उसकी उम्मीदों की हत्या है।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल में एंट्री टैक्स पर फिर विवाद: पंजाब के लोगों ने किया चक्का जाम, भाजपा MLA भी धरने पर बैठे

चोरी के गहनों से ले लिया गोल्ड लोन

मामले ने उस समय और गंभीर रूप ले लिया जब पता चला कि युवक ने चोरी किए गए गहनों के आधार पर गोल्ड लोन ले लिया है। यानी घर की अमानत को गिरवी रखकर पैसे हासिल किए गए। इस खुलासे के बाद पिता का गुस्सा और दुख दोनों बढ़ गए, क्योंकि यह सिर्फ चोरी नहीं बल्कि रिश्तों के भरोसे का भी सौदा था।

बेटे के खिलाफ थाने पहुंचा पिता

अपने ही बेटे के खिलाफ कदम उठाना किसी भी पिता के लिए आसान नहीं होता, लेकिन हालात ऐसे बने कि मुकेश कुमार को पुलिस की शरण लेनी पड़ी। उन्होंने थाना नादौन में शिकायत देकर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि कानून ही अब उन्हें न्याय दिला सकता है।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल के होटल में छिपा था पंजाब का चिट्टा तस्कर, सप्लाई करने से पहले ही बड़ी खेप के साथ धरा

पुलिस जांच में जुटी

पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि इस संवेदनशील मामले में सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए कार्रवाई की जा रही है। आरोपी युवक को पूछताछ के लिए थाने बुलाने की तैयारी भी चल रही है।

यह भी पढ़ें : सुक्खू सरकार का बैसाखी पर बड़ा तोहफा : राशन डिपुओं पर फ्री में मिलेंगे चावल, सरसों तेल भी सस्ता

यह घटना सिर्फ एक चोरी का मामला नहीं, बल्कि बदलते सामाजिक मूल्यों की भी कहानी कहती है। जहां बेटा माता.पिता का सहारा बनने के बजाय उनके विश्वास को ही तोड़ दे, वहां रिश्तों की बुनियाद कमजोर पड़ती नजर आती है। यह मामला समाज के सामने एक कड़वा सवाल खड़ा करता है क्या आज के दौर में रिश्तों से ज्यादा अहम पैसा हो गया है।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख