#अपराध

February 5, 2025

हिमाचल : चिट्टा तस्करी का मुख्य सरगना गिरफ्तार, ऐसे चढ़ा पुलिस के हत्थे

हिमाचल पुलिस ने पंजाब से अरेस्ट किया तस्कर

शेयर करें:

Chitta Smugglers

सोलन। हिमाचल प्रदेश में बढ़ते नशे पर लगाम लगाने के लिए पुलिस टीम द्वारा पूरी कोशिश की जा रही है। इसी कड़ी में अब ताजा मामला हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले से सामने आया है। यहां नालागढ़ पुलिस टीम ने एक बड़े चिट्टा माफिया को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

मुख्य सरगना हुआ गिरफ्तार

आरोपी मुख्य चिट्टा/हेरोइन तस्करी का मुख्य सरगना बताया जा रहा है। नालागढ़ पुलिस टीम ने आरोपी को पंजाब के अमृतसर से गिरफ्तार किया है।

यह भी पढ़ें : हिमाचली टोपी पहन प्रयागराज पहुंचे PM मोदी, संगम में लगाई डुबकी

चिट्टे समेत दबोचा आरोपी

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस टीम ने आरोपी से 104.570 ग्राम हेरोइन/चिट्टे भी बरामद किया है। बताया जा रहा है कि पुलिस टीम ने बीते साल 9 दिसंबर को स्पेशल सेल एक्स की मदद से न्यू बस स्टेंड नालागढ़ से एक व्यक्ति को 44.150 ग्राम हेरोइन/चिट्टे समेत गिरफ्तार किया था। मामले में पुलिस ने सतनाम सिंह को गिरफ्तार किया था- जो कि अमृतसर, पंजाब का रहने वाला था।

घर से किया गिरफ्तार

वहीं, पुलिस, टीम ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी। इसी के तहत पुलिस टीम ने आरोपी के घर में छापेमारी कर 60.42 ग्राम हेरोइन/चिट्टा बरामद किया। इसके बाद अब पुलिस टीम ने नशा तस्करी के मुख्य सरगना को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान सुखप्रीत सिंह उर्फ हनी उर्फ सुख के रूप में हुई है- जो कि पंजाब के अमृतसर का रहने वाला था।

यह भी पढ़ें : हिमाचल बिजली बोर्ड के 700 पदों पर गिरी गाज, CM सुक्खू ने दी स्वीकृति

मामले की पुष्टि करते हुए पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया गया है। पुलिस टीम आरोपियों से पूछताछ कर ये पता लगाएगी कि आरोपी ये खेप कहां से लेकर आते थे और उनके साथ इस नेटवर्क में कौन-कौन शामिल है। उन्होंने बताया कि पुलिस टीम ने ये कार्रवाई नशे के नेटवर्क को ध्वस्त करने के संकल्प के तहत की है।

बढ़ रहा नशे का कारोबार

विदित रहे कि, हिमाचल प्रदेश में नशे का कारोबार तेजी से बढ़ता जा रहा है। चौंकाने वाली बात यह है कि अब महिलाएं भी इस अवैध व्यापार में लिप्त पाई जा रही हैं। नशा तस्करी का यह फैलता जाल न केवल समाज को बर्बाद कर रहा है, बल्कि युवाओं को अंधकारमय भविष्य की ओर भी धकेल रहा है। नशे का बढ़ता कारोबार विशेष रूप से हिमाचल के युवाओं के लिए एक गंभीर खतरा बन चुका है। स्कूल और कॉलेज जाने वाले छात्र भी इसकी चपेट में आ रहे हैं, जिससे उनका शारीरिक और मानसिक विकास प्रभावित हो रहा है। ड्रग्स की लत के कारण अपराधों में भी वृद्धि हो रही है, जिससे समाज में असुरक्षा का माहौल बन रहा है।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख