#अपराध

June 25, 2026

हिमाचल: भाई लूटता रहा 14 वर्षीय बहन की इज्जत, मना करने पर देता था मौ.त की धमकी

कोर्ट ने सुनाई 20 साल की कठोर कारावास की सजा

शेयर करें:

Sister brother case kinnaur police court punishment

रिकांगपिओ। हिमाचल प्रदेश में आए दिन बच्चियों, युवतियों और महिलाओं के साथ हो रहे दुराचार के मामले में सामने आ रहे हैं। ऐसे मामलों में इंसाफ पाने के लिए ज्यादातर पीड़िताओं को लंबी लड़ाई लड़नी पड़ती है। मगर हिमाचल के किन्नौर की अदालत ने लगभग दो साल की सुनवाई के बाद नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को कठोर कारावास की सजा सुनाई है।

नाबालिगा से किया दुष्कर्म

यह मामला 2024 को जिला किन्नौर के एक गांव से सामने आया था। नाबालिग लड़की के साथ उसका सौतेला भाई दुष्कर्म कर रहा था। इतना ही नहीं भाई कई तरह की धमकियां भी दे रहा था।

यह भी पढ़ें : डिलीवरी के बाद बिगड़ी महिली की तबीयत, नर्स बोली- ड्रामा कर रही है, हुई मौ.त

क्या है पूरा मामला?

जानकारी के अनुसार, आरोपी और पीड़िता रिश्ते में भाई-बहन है। दोनों का एक ही पिता है, लेकिन दोनों की मां अलग-अलग हैं। परिजनों ने बताया कि करीब 18-20 साल पहले आरोपी की मां उसे लेकर घर से चली गई थी और पति से अलग रहने लगी थी।

रिश्ते में भाई-बहन

इसी दौरान आरोपी के पिता ने दूसरी शादी कर ली- जिससे बेटी (पीड़िता) का जन्म हुआ। लगभग दो दशक के बाद आरोपी वापस अपने पिता के पास अपना हिस्सा मांगने आया। ऐसे में पिता ने उसे जमीन और एक घर दे दिया।

यह भी पढ़ें- हिमाचल में स्कूल प्रिंसिपल की क्रूरता- होमवर्क न करने पर छात्र को पी.टा, नीला पड़ा शरीर

राखी बांधती थी बहन

आरोपी उस घर में अकेला रहने लगा। मगर वो खाना पिता और बहन के साथ खाता था। धीरे-धीरे दोनों भाई-बहन में प्यार बढ़ने लगा और पीड़िता उसे सगा भाई मान कर राखी बांधती थी। 

दसवीं में पढ़ती थी लड़की

फिर साल 2024 में भाई ने शराब के नशे में उसके साथ अश्लील हरकतें की और जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाना शुरू कर दिया। उस वक्त पीड़िता दसवीं कक्षा में पढ़ती थी। इतना ही नहीं जब पीड़िता ने विरोध करना शुरू किया- तो भाई ने सारी हदें पार कर दी।

यह भी पढ़ें- कसोल के जंगलों में रेव पार्टियों से हाईकोर्ट नाराज : SP और SDM की कर दी ट्रांसफर

फांसी लगाने की धमकी

भाई ने पीड़िता को डराया-धमाकाया कि अगर उसने किसी को भी इस बारे में बताया तो वो अपनी जान दे देगा। भाई ने पीड़िता को एक वीडियो भी भेजी- जिसमें वे पेड़ के पास हाथ में रस्सी का फंदा लेकर खड़ा था। उसने कहा कि अगर उसने किसी को भी कुछ बताया तो वो फांसी लगा लेगा और इसका जिम्मेदार उसे ठहराएगा।

कोर्ट पहुंचा मामला

फिर मामले में चार्जशीट दायर की गई और मामला कोर्ट पहुंचा। जहां पर सुनवाई चली और मुकदमे के दौरान कोर्ट में 22 गवाहों को पेश करने, सभी दलीलों को सुनकर अदालत ने किन्नौर निवासी सचिन कुमार को सजा सुनाई।

यह भी पढ़ें- हिमाचल में नशा मुक्ति केंद्र चला रहे युवक से मिला ढेर सारा चिट्टा, 2 दोस्तों संग हुआ गिरफ्तार

दोषी को मिली कठोर सजा

अब बीते कल अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय (पोक्सो कोर्ट) किन्नौर स्थित रामपुर की अदालत ने नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म करने वाले 22 वर्षीय सचिन कुमार को कठोर सजा सुनाई है। कोर्ट ने पोक्सो एक्ट के तहत दोषी को 20 साल के कठोर कारावास के साथ 10 हजार रुपए जुर्माना अदा करने की सजा सुनाई है। वहीं, जुर्माना ना देने पर सजा की वृद्धि का भी प्रावधान किया गया है।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें।

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख