मंडी। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में सेटलमेंट के बदले रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किए गए SHO वाले मामले में अपडेट आया है। विजिलेंस की टीम द्वारा अरेस्ट किए गए SHO साहब वही हैं- जिन्होंने महज दो दिन पहले ईमानदारी के लिए एक व्यक्ति की पीठ थपथपाई थी।
SHO का कारनामा
मामला पधर थाना का है- यहां के पूर्व SHO अशोक कुमार ने सिर्फ 15 हजार रुपए के लिए वर्दी से बेईमानी कर दी- जिसमें पधर थाने के HASI अश्वनी कुमार ने उनका साथ दिया। फिलहाल, पुलिस टीम ने दोनों को अदालत में पेश कर तीन दिन की पुलिस रिमांड पर ले लिया है।
यह भी पढ़ें : हिमाचल HC आज सुना सकता है CPS केस पर फैसला- यहां जानिए पूरी डिटेल
विजिलेंस द्वारा दोनों आरोपियों की बैंक डिटेल और बाकी सारी डिटेल खंगाली जा रही है। साथ ही ये पता लगाने की कोशिश कि जा रही है कि दोनों आरोपियों के नाम और किन-किन मामलों में संलिप्त हैं।
15 हजार रुपए में बेचा ईमान
बता दें कि मामला सोमवार देर शाम का है।जब विजिलेंस की गाज पधर थाने के SHO पर पड़ी। इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। हर तरफ SHO के कारनामे की चर्चा हो रही है।
SHO पधर ने गवाली गांव में एक व्यक्ति से केस सेटलमेंट के बदले 15 हजार रुपए की मांग की थी। SHO ने व्यक्ति को ये पैसे उसके आवास पर लाने को कहा था। मगर व्यक्ति ने होशियारी दिखाते हुए मामले की सूचना विजिलेंस को दे दी।
यह भी पढ़ें : हिमाचल : मां-बाप का नाम रोशन करने गया चिराग बुझा, दो दिन पहले ही था जन्मदिन
रंगे हाथों हुआ गिरफ्तार
इसी सूचना के आधार पर विजिलेंस की टीम ने योजनाबद्ध तरीके से व्यक्ति को पैसे लेकर SHO के आवास पर भेजा। इसके बाद विजिलेंस की टीम ने छापा मारकर SHO को रंगे हाथों धर-दबोच लिया। विजिलेंस की इस गुप्त कार्रवाई के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।
ईमानदारी के लिए थपथपाई थी पीठ
आपको बता दें कि दो दिन पहले ही पूर्व SHO अशोक कुमार ने ईमानदारी के मिसाल पेश करने वाले ब्रेस्तू राम की पीठ थपथपाई थी। ब्रेस्तू राम ने कांगड़ा जिले की एक महिला का पैसों से भरा बैग थाने में आकर लौटाया था। जो कि उसे रास्ते में पड़ा हुआ मिला था।
यह भी पढ़ें : हिमाचल : RTO के ड्राइवर को बाइक चालक ने कुचला, नाके पर था तैनात
हर तरफ हो रही चर्चाएं
वहीं, अब अशोक कुमार खुद धांधली करते पकड़े गए हैं। ऐसे में लोगों में कई तरह की चर्चाएं हो रही हैं। SHO के कारनामे की खबर सुनने के बाद कुछ लोगों की हंसी रुकने का नाम नहीं ले रही है। लोगों का कहना है कि जब ये ईमानदारी के लिए ब्रेस्तू राम की पीठ थपथपा रहा था उस वक्त भी इसको एहसास नहीं हुआ कि ये खुद क्या करता है।
मामले की पुष्टि करते हुए DSP विजिलेंस प्रियंक गुप्ता ने बताया कि आरोपी SHO पुलिस हिरासत में है। आरोपी के खिलाफ नियमों के तहत कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। विजिलेंस की टीम द्वारा इस मामले की गहनता से जांच-पड़ताल की जा रही है।