राजनीति

#अपराध

April 11, 2025

हिमाचल: थूककर नमकीन बेचने के आरोप पर शिमला पुलिस ने देवभूमि संघर्ष समिति से मांगे सबूत

कहा- सबूत नहीं मिले तो होगी कार्रवाई

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

himachal video viral shimla muslim

शिमला। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में एक रेहड़ी व्यापारी पर थूककर चना बेचने का आरोप लगाने वाले 2 महिलाओं और एक व्यक्ति को पुलिस ने नोटिस भेजकर सबूत दिखाने को कहा है। पुलिस ने नोटिस में कहा है कि अगर वे सबूत नहीं दिखा पाएं तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। 
आरोप लगाने वाले तीनों व्यक्ति देवभूमि संघर्ष समिति के सदस्य हैं। तीनों ने 9 अप्रैल को एक समुदाय विशेष के व्यक्ति पर थूककर लोगों को चना और नमकीन बेचने का आरोप लगाया था। नोटिस में कल्पना शर्मा, श्वेता और विजय के नाम हैं, जो देवभूमि संघर्ष समिति के सदस्य हैं।


वीडियो जारी कर लगाए थे आरोप 


तीनों ने एक वीडियो जारी कर ये आरोप लगाए थे। वीडियो में दो महिलाओं को रेहड़ी वाले से बहस करते देखा गया। हालांकि, व्यापारी का कहना था कि उसने ऐसा कुछ नहीं किया। उसके बाद विजय और श्वेता ने मीडिया के सामने आरोप लगाए और प्रशासन से कार्रवाई की मांग की। 


सोशल मीडिया में उठे सवाल 


वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने आरोपों की सत्यता पर सवाल उठाए थे। इसी के आधार पर पुलिस ने संज्ञान लेते हुए नोटिस जारी किया है। 


बिना लाइसेंस रेहड़ी लगाने का आरोप 


विजय और श्वेता ने शिमला नगर निगम पर एक धर्म विशेष के रेहड़ी वालों को बिना लाइसेंस सामान बेचने की छूट देने का आरोप लगाते हुए थूककर चना और नमकीन बेचने वाले के खिलाफ 10 दिन में सख्त कार्रवाई करने की मांग की थी। दोनों ने यह चेतावनी भी दी थी कि अगर एक्शन नहीं लिया गया तो 500 सनातनी शहर के विभिन्न स्थानों पर अपने स्टॉल लगाएंगे।

 

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख