#अपराध

March 31, 2025

हिमाचल: कागजों पर ही बना दिया बास्केटबॉल कोर्ट और जिम, लाखों का किया घोटाला

कॉलेज कमेटी की मिलीभगत से हुआ 11.81 लाख का घोटाला 

शेयर करें:

Solan Collage Scam

सोलन। हिमाचल के सोलन जिले के अर्की कॉलेज में सुविधाएं बढ़ाने के बजाय मंडी के एक ठेकेदार ने कागजों पर ही बास्केटबॉल कोर्ट और ओपन एयर जिम बनाकर 11.81 लाख का घोटाला कर दिया। गिरफ्तार ठेकेदार को कोर्ट ने सोमवार को 3 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा है।

फर्जी दस्तावेज बनाए

ठेकेदार ने यह घोटाला कॉलेज कमेटी की मिलीभगत से किया था। इसके लिए उसने निर्माण कार्यों के फर्जी दस्तावेज तैयार किए थे।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल- उत्तराखंड सीमा पर ईद के दिन बवाल- गौवंश से जुड़ा है मामला, यहां जानें पूरी खबर

चार साल पुराना मामला

अर्की कॉलेज को उत्कृष्ट महाविद्यालय बनाने के लिए 2021 में एक करोड़ रुपए का फंड मिला था। कॉलेज प्रबंधन ने इस पैसे से एक बास्केटबॉल कोर्ट और ओपन एयर जिम बनाने की योजना बनाई। दोनों कामों के लिए 11.81 करोड़ रुपए का खर्च आना था। लेकिन अगले साल, यानी 2022 को कॉलेज कमेटी ने बिना यह जांचे कि बास्केटबॉल कोर्ट और ओपन एयर जिम बना है या नहीं, 19 मार्च 2022 को ठेकेदार के खाते में पूरी रकम ट्रांसफर कर दी।

 

यह भी पढ़ें : आश्वासन देकर भूली सुक्खू सरकार, सड़कों पर उतरे शिक्षक; कल से कक्षाओं का बहिष्कार

असल में कुछ बना ही नहीं

ठेकेदार ने जमीन पर न तो बास्केटबॉल कोर्ट बनाया और न ही ओपन एयर जिम। उसने इन दोनों के फर्जी दस्तावेज लगा दिए। यह सारा खेल कॉलेज प्रबंधन की नाक के नीचे हुआ। कॉलेज प्रबंधन ने यह जांचने की कोशिश नहीं की कि वास्तव में दोनों काम पूरे हुए या नहीं। पुलिस ने इस मामले में 9 लोगों को आरोपी बनाया है। इन सभी ने कोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका डाली हुई है। पुलिस ने 30 मार्च को ठेकेदार नीतीश शर्मा उर्फ नंदन को गिरफ्तार किया था। वह मंडी जिले का रहने वाला है।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख