#अपराध

March 8, 2026

हिमाचल : पत्नी के निधन का दुख नहीं सह पाया इंजीनियर, कमरे में पड़ी मिली देह- चार साल से था परेशान

फ्लैट में अकेला रहता था इंजीनियर, नहीं थी कोई भी संतान

शेयर करें:

retired engineer room new shimla himachal police

शिमला। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला से एक सनसनीखेज खबर सामने आई है। न्यू शिमला इलाके में एक फ्लैट से सेवानिवृत्त इंजीनियर का शव मिला है। इस घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।

कमरे में मिला इंजीनियर का शव

बताया जा रहा है कि व्यक्ति पिछले कई दिनों से अपने घर से बाहर नहीं निकला था। जब दरवाजा लगातार बंद रहने लगा और अंदर से कोई जवाब नहीं मिला तो पड़ोसियों को शक हुआ और उन्होंने पुलिस को सूचना दी।

यह भी पढ़ें : हिमाचल में बारिश को तरसे लोग : चार जिलों में हीट-वेव का अलर्ट, जानें कब बदलेगा मौसम

फ्लैट में रहता था अकेला

जानकारी के अनुसार, घटना न्यू शिमला के सेक्टर-4 स्थित ब्लॉक-50 की है। यहां एक फ्लैट में रहने वाले व्यक्ति के बारे में आसपास के लोगों ने बताया कि वह अकेले रहते थे और काफी समय से दिखाई नहीं दे रहे थे।

पड़ोसियों को हुआ शक

लोगों ने कई बार दरवाजा खटखटाया और आवाज भी लगाई, लेकिन अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई। स्थिति संदिग्ध लगने पर पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही न्यू शिमला थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने आसपास के लोगों को गवाह बनाकर फ्लैट का दरवाजा खुलवाया।

यह भी पढ़ें : पूरे हिमाचल पर मंडराया खतरा- भूकंप के सबसे खतरनाक जोन में हुआ शामिल, रहें सतर्क

कमरे में पड़ी थी लाश

अंदर जाने पर कमरे में एक व्यक्ति मृत अवस्था में पड़ा मिला। बाद में उसकी पहचान प्रवेश कुमार (50) पुत्र बिहारी लाल निवासी गांव व डाकघर थुरल, तहसील पालमपुर जिला कांगड़ा के रूप में हुई।

 

पुलिस की शुरुआती जानकारी के मुताबिक प्रवेश कुमार बिजली विभाग में अधिशासी अभियंता के पद पर कार्यरत रहे थे और उन्होंने कुछ समय पहले स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति ले ली थी। सेवानिवृत्ति के बाद वह शिमला के न्यू शिमला क्षेत्र में अकेले रह रहे थे।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : सड़क किनारे खड़े ट्रक को बस ने मारी टक्कर, एक परिवार उजड़ा; चीखों से दहला इलाका

2021 में हुई थी पत्नी की मौत

बताया जा रहा है कि उनकी पत्नी का वर्ष 2021 में निधन हो गया था और उनकी कोई संतान भी नहीं थी। पत्नी के गुजर जाने के बाद से वह अकेले जीवन बिता रहे थे और परेशान रहते थे।पुलिस को यह भी पता चला है कि वह पिछले कुछ समय से मानसिक तनाव में थे और एंग्जायटी की दवाइयों का सेवन कर रहे थे।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए IGMC शिमला भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का पता चल पाएगा। फिलहाल, पुलिस ने मामले में BNS की धारा 194 के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है और पूरे मामले की जांच की जा रही है। 

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख