#अपराध

May 22, 2026

हिमाचल : सड़क हाद.से ने बेबस किया युवक- पैसों की तंगी ने बिगाड़े पत्नी से रिश्ते, अब दी अपनी जा.न

भाई को कमरे में पड़ा मिला युवक, मची चीख-पुकार

शेयर करें:

rajat kumar room private company panipat employee family problem stress sirmaur hp police

सिरमौर। हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर में एक युवक द्वारा आत्महत्या किए जाने का दुखद मामला सामने आया है। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और मामले की जांच शुरू कर दी है।

युवक ने की आत्महत्या

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि युवक लंबे समय से मानसिक तनाव और पारिवारिक परेशानियों से जूझ रहा था। युवक की मौत के बाद परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

यह भी पढ़ें- हिमाचल के पहाड़ों से पिघली बर्फ : उफान पर ब्यास नदी, खोले गए डैम के गेट- 3 जिलों में अलर्ट

निजी कंपनी में करता था नौकरी

जानकारी के अनुसार, मामला पांवटा साहिब उपमंडल के अमरगढ़ क्षेत्र का है। मृतक की पहचान रजत कुमार निवासी अमरगढ़ के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि रजत कुमार पहले हरियाणा के पानीपत स्थित एक निजी कंपनी में नौकरी करता था।

आर्थिक तंगी से परेशान था रजत

रजत परिवार की जिम्मेदारियां संभाल रहा था। मगर पिछले कुछ महीनों से उसकी जिंदगी लगातार मुश्किलों से घिरती चली गई। बताया जा रहा है कि बुधवार देर रात रजत कुमार ने अपने कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

यह भी पढ़ें- हिमाचल हाईकोर्ट की सख्त टिप्पणी : नौकरियां नहीं, बैकडोर सिस्टम चल रहा है- सरकार से मांगा जवाब

भाई को फंदे से लटका मिला

गुरुवार सुबह जब उसका भाई विशाल नींद से उठा तो उसने रजत को बिस्तर पर नहीं देखा। काफी देर तक आवाज लगाने के बाद जब वह कमरे के अंदर पहुंचा तो वहां का दृश्य देखकर उसके होश उड़ गए।

घर में मची चीख-पुकार

रजत पंखे से रस्सी के सहारे लटका हुआ था। इसके बाद घर पर चीख-पुकार मच गई। रजक के परिवार के लोगों ने तुरंत उसे नीचे उतारा, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

यह भी पढ़ें- हिमाचल में लव जिहाद ! 'शिवा' नाम बता 16 वर्षीय लड़की को भगा ले गया अब्दुल, मचा बवाल

परिजनों के बयान दर्ज

घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और परिजनों के बयान भी दर्ज किए जा रहे हैं।

रजत के साथ हुआ था हादसा

शुरुआती जांच में पाया गया कि पिछले साल नवंबर महीने में रजत के साथ पानीपत में एक सड़क हादसा हुआ था। इस हादसे में रजत को सिर और शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आई थी। लंबे समय तक उसका इलाज चला- जिसके कारण परिवार पर आर्थिक बोझ भी बढ़ता गया।

यह भी पढ़ें- हिमाचल में बदला मौसम : बारिश से मिली राहत, कई जिलों में ओलावृष्टि और तूफान का अलर्ट

आर्थिक तंगी से परेशान था रजत

हादसे के बाद उसकी नौकरी भी प्रभावित हुई और वह पहले की तरह सामान्य जीवन नहीं जी पा रहा था। परिजनों के अनुसार, हादसे के बाद से रजत मानसिक रूप से काफी परेशान रहने लगा था। लगातार इलाज, आर्थिक तंगी और निजी जीवन की समस्याओं ने उसे अंदर से कमजोर कर दिया था।

पत्नी के साथ भी अनबन

बताया जा रहा है कि उसकी पत्नी के साथ भी रिश्तों में तनाव चल रहा था, जिसके कारण वह खुद को अकेला महसूस करने लगा था। धीरे-धीरे वह लोगों से कम बातचीत करने लगा और अधिकतर समय चुपचाप रहने लगा था।

यह भी पढ़ें- हिमाचल जेल में कैदी ने तोड़ा दम : परिजन बोले- ह*त्या हुई है, मा.रपीट के भी लगाए आरोप

हादसे के बाद बदला रजत

स्थानीय लोगों का कहना है कि रजत पहले मिलनसार स्वभाव का युवक था। मगर हादसे के बाद उसके व्यवहार में काफी बदलाव देखने को मिला। परिवार ने भी उसे संभालने की कोशिश की, लेकिन मानसिक तनाव लगातार बढ़ता चला गया।

पूरे इलाके में शोक

फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच पूरी होने के बाद ही आगे की स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। घटना के बाद इलाके में शोक की लहर है और स्थानीय लोग परिवार को सांत्वना दे रहे हैं।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख