कुल्लू। हिमाचल प्रदेश में आत्महत्याओं का ग्राफ दिन-प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। सूबे से आए दिन आत्महत्याओं के कई मामले सामने आ रहे हैं। इसी कड़ी में ताजा मामला हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिला से सामने आया है।
यहां सफाई का काम करने वाले पंजाब के एक युवक ने खौफनाक कदम उठा लिया है। युवक ने कमरे में फंदा लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली है।
यह भी पढ़ें: हिमाचल में इन कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ गया डीए, जानें कब से मिलेगा
मां को लगा सो रहा है बेटा
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, युवक जिला कुल्लू के ढालपुर में पोस्ट ऑफिस के पास किराए के कमरे में रहता था। मंगलवार सुबह मृतक के परिजनों को लगा कि युवक अभी सो रहा है। मगर काफी देर तक जब वह कमरे से बाहर नहीं आया तो उन्होंने अंदर जाकर देखा तो उनके होश उड़ गए।
कमरे में युवक ने लगाया फंदा
परिजनों ने युवक को पंखे की हुक के साथ फंदे पर लटका हुआ पाया। इसके बाद उन्होंने तुरंत इस बात की सूचना पुलिस को दी। उधर, सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने फंदे से शव को नीचे उतार कर कब्जे में ले लिया।
यह भी पढ़ें: हिमाचल में निकली भर्ती: 10वीं पास को भी मिलेगी नौकरी, जानें पूरी डिटेल
पुलिस टीम को शरुआती जांच में मौके के हालात देखकर लग रहा है कि युवक ने बीती रात फंदा लगा कर आत्महत्या कर ली थी। फिलहाल, पुलिस टीम ने शव का पोस्टमार्टम करवा दिया है। मौत के असली कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगा।
परिवार भी रहता था साथ
बताया जा रहा है कि युवक ढालपुर में किराए के मकान में अपनी मां और भाई-बहन के साथ रहता था। यहां वह सफाई का काम करता था। वह मूल रूप से पंजाब के होशियारपुर का रहने वाला था। मृतक की पहचान 36 वर्षीय कुलदीप पुत्र राज कुमार निवासी होशियारपुर, पंजाब के रूप में हुई है।
मामले की पुष्टि करते हुए SP कुल्लू कार्तिकेयन गोकुल चंद्रन ने बताया कि पोस्टमार्टम करवाने के बाद मृतक का शव परिजनों को सौंप दिया गया है। फिलहाल, पुलिस टीम ने परिजनों को बयान कलमबद्ध कर लिए हैं। साथ ही मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।