ऊना। हिमाचल प्रदेश के ऊना जिला से एक महिला द्वारा आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। जिले के प्रेम नगर में एक प्रवासी महिला ने फंदा लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली है। मृतका अपने पीछे पति और दो बच्चे छोड़ गई है।
किराए के कमरे में रहती थी महिला
मृतका की पहचान आरती के रूप में हुई है। बताया जा रहा है आरती अभी कुछ दिन पहले ही ऊना आई थी। यहां पर वो अपने पति और दोनों बच्चों के साथ किराए के कमरे में रह रही थी।
यह भी पढ़ें: CM सुक्खू के करीबी CPS ने मंत्री विक्रमादित्य को दे डाली ऐसी नसीहत, जानें
फंदे से लटका मिला शव
जानकारी के अनुसरा, सुबह करीब 11 बजे पड़ोसियों ने आरती का शव फंदे से लटका हुआ देखा। इसके बाद मौके पर शोर मच गया और लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों द्वारा पुलिस को सूचित किया।
बच्चों का रो-रो कर बुरा हाल
महिला की मौत के बाद से बच्चों का रो-रो कर बुरा हाल है। वहीं, क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। महिला की मौत को लेकर तरह-तरह की बातें कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें: टैक्सी किराए से भी कम में होगी कुल्लू से जयपुर की हवाई यात्रा, इस दिन से मिलेगी सुविधा
उधर, सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने महिला के शव को फंदे से नीचे उतार कर कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। शुरुआती जांच में बताया जा रहा है कि महिला मूल रूप से उत्तर प्रदेश के सहारनुपर की रहने वाली थी।
मामले की पुष्टि करते हुए SP ऊना राकेश सिंह ने बताया कि पुलिस टीम द्वारा मामले की जांच की जा रही है। मृतका के पति और आस-पड़ोस के लोगों से पूछताछ की जा रही है। फिलहाल, कुछ पता नहीं चल पाया है कि महिला ने इतना खौफनाक कदम किन कारणों से उठाया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही महिला की मौत के असली कारणों का पता चल पाएगा।