#अपराध

August 12, 2024

ऑपरेशन के डर से भागी थी गर्भवती महिला, मंदिर में दिया नवजात को जन्म

शेयर करें:

कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा स्थित टांडा अस्पताल से बीते शनिवार रात को एक गर्भवती महिला के गुमशुदा होने का मामला सामने आया था। महिला गायनी वॉर्ड में दाखिल हुई थी। अब उस लापता महिला की खोज कर दी गई है। बताया जा रहा है कि महिला अस्पताल के साथ लगते मंदिर से मिली है। हैरानी की बात ये है कि महिला ने उसी स्थान पर बच्चे को जन्म भी दिया है।

सास के साथ आई थी महिला

परिवार के मुताबिक, गत शनिवार को महिला ने अस्पताल में अल्ट्रासाउंड तथा ब्लड टेस्ट करवाए, इस समय महिला की सास उसके साथ थी। जैसे ही सास टेस्ट की रिपोर्ट लेने गई तो मौका मिलते ही गर्भवती महिला वहां से फरार हो गई। जिसके बाद गर्भवती महिला को शनिवार की रात पूरे अस्पताल में खोजा गया, लेकिन कोई सुराग हाथ ना लगा। यह भी पढ़ें: टैक्सी चलाकर पालता था परिवार, बेसहारा छोड़ गया; खाई में गिरी कार

अस्पताल से भाग गई गर्भवती महिला

अगले दिन यानि रविवार को गर्भवती महिला के मायका पक्ष भी अस्पताल पहुंच गया, जिसके बाद उसे अस्पताल के बाहर खोजना शुरू किया गाय। झाड़ियों से लेकर CCTV फुटेज को खंगाला गया, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल पाया।

मंदिर में नवजात के साथ मिली महिला

इसके बाद परिवार ने इस बाबत पुलिस को सूचना दी। खोज जारी रखते हुए परिवार अस्पताल से सटे मंदिर के पास पहुंचा- जहां उन्होंने कुछ ऐसा देखा, जिसे देखने के बाद उनके होश उड़ गए। दरअसल, महिला ने मंदिर के करीब ही बच्चे को जन्म दे दिया था। यह भी पढ़ें: फेसबुक पर हुआ प्यार, महिला ने सारी हदें की पार- अपनी 4 साल की बच्ची को…

ऑपरेशन के डर से भागी थी

परिजनों ने तुरंत जच्चा-बच्चा दोनों को अस्पताल पहुंचाया- जहां दोनों को ICU में भर्ती करवा दिया गया। मां-बच्चा दोनों सुरक्षित बताए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि गर्भवती महिला ऑपरेशन के डर से अस्पताल से भाग गई थी।

तेज बारिश में दिया बच्चे को जन्म

बताते चलें कि कांगड़ा में बीते शनिवार को भारी बारिश हो रही थी। महिला ने खराब मौसम के चलते भी अस्पताल के बाहर बच्चे को जन्म दिया। परिजनों का कहना है कि अस्पताल में CCTV कैमरा लगे हुए हैं- जो कि बस नाम के हैं। दरअसल, महिला अस्पताल से ही लापता हुई थी। मगर CCTV कैमरा के काम ना करने के कारण उसे ढूंढने में करीब दो दिन का समय लगा। अगर कैमरा काम करते होते तो महिला को समय रहते ढूंढ लिया जाता।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख