#अपराध

August 12, 2025

हिमाचल: पंजाब के तस्कर की घबराहट ने खोल दिया नशे का राज, मिली बड़ी खेप

नाकाबंदी पर पुलिस को देख छुटने लगे थे पसीने

शेयर करें:

Chamba Punjabi charas News

चंबा। हिमाचल प्रदेश में नशे के खिलाफ चल रहे अभियान के बावजूद नशा तस्करी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा मामला चंबा जिले से सामने आया है, जहां पुलिस ने पंजाब के एक युवक को चरस की बड़ी खेप के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

नाके पर ऐसे पकड़ में आया आरोपी

जानकारी के अनुसार पुलिस ने चंबा क्षेत्र में देर शाम रूटीन नाका चेकिंग के दौरान यह कार्रवाई की। चेकिंग के दौरान एक युवक पुलिस को देखकर घबरा गया और उसकी गतिविधियां संदिग्ध प्रतीत हुईं। शक के आधार पर जब पुलिस ने उसकी तलाशी ली, तो उसके पास से 512 ग्राम चरस बरामद हुई। पकड़े गए आरोपी की पहचान पंजाब के गुरदासपुर जिले के टिब्बर गांव निवासी तरसेम पुत्र काहन के रूप में हुई है।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल : दोस्त खटखटाता रह गया दरवाजा- किराए के कमरे में कर्मी ने उठाया गलत कदम

आरोपी से पूछताछ जारी

पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ शुरू कर दी है। पूछताछ का उद्देश्य यह पता लगाना है कि वह चरस कहां से लाया था और इसे कहां सप्लाई करने जा रहा था। पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या आरोपी किसी बड़े तस्करी गिरोह से जुड़ा हुआ है या फिर वह अकेले इस धंधे में शामिल था। आरोपी को कोर्ट में पेश कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

नशे का जाल फैलता जा रहा है

इस मामले ने एक बार फिर हिमाचल प्रदेश में बढ़ते नशा तस्करी के नेटवर्क पर सवाल खड़े कर दिए हैं। प्रदेश में लगभग हर दिन किसी न किसी हिस्से से नशा तस्करों की गिरफ्तारी की खबरें सामने आ रही हैं। बावजूद इसके नशे का यह कुचक्र थमने का नाम नहीं ले रहा। खासकर सीमावर्ती जिलों में पंजाब जैसे राज्यों से नशीले पदार्थों की तस्करी के मामले लगातार बढ़ रहे हैं।

 

यह भी पढ़ें : 30 सवारियों से भरी बस पर गिरा विशाल पत्थर- ड्राइवर की सूझबूझ से बची जिंदगियां

सरकार और प्रशासन के लिए चुनौती बना नशा

प्रदेश सरकार ने नशे के खिलाफ सख्त कानून लागू किए हैं और पुलिस.प्रशासन को खुले हाथों कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। इसके बावजूद नशे की जड़ें दिनोंदिन गहराती जा रही हैं। युवाओं को नशे से बचाने और समाज को इस बुराई से मुक्त करने के लिए अब केवल कानून की सख्ती नहीं, बल्कि सामाजिक जागरूकता और शिक्षा की भी आवश्यकता महसूस की जा रही है।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल पुलिस ने गश्त के दौरान पकड़ा युवक, जेब से बरामद हुई चिट्टे की पुड़िया

नशे के खिलाफ मुहिम को चाहिए जनसहयोग

पुलिस प्रशासन लगातार कार्रवाई कर रहा है, लेकिन नशे के कारोबार को पूरी तरह खत्म करने के लिए समाज के हर वर्ग को आगे आना होगा। आम नागरिकों को भी संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को देनी चाहिए, ताकि समय रहते ऐसे मामलों पर अंकुश लगाया जा सके। वरना यह धीमा जहर समाज की जड़ों को खोखला करता रहेगा।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें।

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख