ऊना। हिमाचल प्रदेश में साइबर क्राइम के केस दिन-ब-दिन बढ़ते हुए रिपोर्ट किए जा रहे हैं। ताजा मामला जिला ऊना के तहत आते उपमंडल बंगाणा के जोल क्षेत्र में पेश आया है। जहां एक युवक के PNB खाते से 10 लाख रुपए की धोखाधड़ी की घटना सामने आई है।
फोन पर आए कई OTP
युवक को ठगी का शक तब हुआ जब उसके फोन पर लगातार OTP के मैसेज आने लगे। मैसेज देखकर उसके होश उड़ गए और उसने तुरंत PNB कस्टमर केयर से संपर्क कर अपना खाता फ्रीज करवाया।
यह भी पढ़ें : हिमाचल : नाले में मिली गन शॉप से चोरी हुई बंदूकें, पति-पत्नी समेत 3 अरेस्ट
मैसेज देख युवक के उड़े होश
मामले की शिकायत युवक ने पुलिस चौकी जोल और साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन शिमला में की है। शिकायतकर्ता रोहित खान ने बताया कि वो चौकी खास का रहने वाला है। उसने पंजाब नेशनल बैंक की जोल शाखा में अपना खाता खुलवाया हुआ है। बीते बुधवार को उसके फोन में कुछ ऐसे मैसेज आए- जिन्हें देखकर उसके पैरों तले जमीन खिसक गई।
रोहित ने बताया शाम करीब 5.30 के आसपास उसे लगातार कई OTP आने लगे। इस दौरान उसने अपने फोन का इनबॉक्स चेक किया तो उसे पता चला कि उसके खाते से पैसे निकाले जा रहे हैं। इसी के चलते उसने तुरंत अपना बैंक बैलेंस चेक किया।
यह भी पढ़ें : हिमाचल : खेत में काम करने गई थी महिला, मौका मिलते ही शख्स ने कर दी नीचता
खाली हो चुका था खाता
रोहित ने बताया कि बैलेंस देखते ही वो दंग रह गया। उसने पाया कि उसके खाते से 10 लाख रुपए गायब हो चुके थे। इसके बाद उसने तुरंत PNB कस्टमर केयर से संपर्क करके अपना खाता फ्रीज करवाया और पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवाई।
मामले की पुष्टि करते हुए SP ऊना राकेश सिंह ने बताया कि पुलिस ने युवक की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि पहली बार ऊना में इस तरह की घटना पेश आई है। पुलिस टीम मामले की गहनता से जांच कर रही है। जल्द ही मामले को सुलझा लिया जाएगा।
यह भी पढ़ें: युवती के साथ चाकू की नोक पर दो युवकों ने कर दी ऐसी हरकत, पढ़ें पूरा मामला
लोगों की बढ़ी चिंता
गौरतलब है कि ऊना जिले में साइबर क्राइम के मामलों में वृद्धि हो रही है। पहले तो धोखेबाज लोगों से OTP मांगकर उन्हें ठगते थे। मगर अब वे नए-नए तरीकों से लोगों को ठगी का शिकार बना रहे हैं। जोल में हुई इस घटना ने अन्य खाताधारकों में भी चिंता बढ़ा दी है।