#अपराध

October 7, 2024

हिमाचल- खेलते-खेलते 2 साल की बच्ची के हाथ लगा ज*हर, निगल गई

शेयर करें:

ऊना। हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां चलोला गांव में दो साल की बच्ची ने गलती से जहरीले पदार्थ निगल लिया है। घटना के बाद से बच्ची के माता-पिता का रो-रो कर बुरा हाल है। वहीं, घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।

दो साल की बच्ची ने निगला जहर

बताया जा रहा है कि बच्ची की हालत काफी गंभीर बनी हुई है। बच्ची चंडीगढ़ के PGI में उपचाराधीन है। परिजनों समेत सभी जान-पहचान के लोग बच्ची के ठीक होने की प्रार्थना कर रहे हैं। यह भी पढ़ें : अस्पताल से लापता हो गया हिमाचल का कारोबारी- परिवार ने लगाई मदद की गुहार

PGI में उपचाराधीन

बच्ची के पिता अमित गुप्ता ने बताया कि उसकी दो साल की बेटी ने बीते कल सुबह गलती से जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। जिसके चलते उसकी हालत गंभीर होने लगी। इसके बाद वह तुरंत उसे उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना ले गया। जहां पर मौजूद डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार देने के बाद उसे PGI चंडीगढ़ में रेफर कर दिया।

बच्ची की हालत नाजुक

बच्ची अभी भी PGI में दाखिल है और उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। फिलहाल, डॉक्टर बच्ची का उपचार करने में जुटे हुए हैं। मामले की पुष्टि ASP ऊना संजीव भाटिया ने की है। यह भी पढ़ें : हिमाचल : दुनिया छोड़ गई विवाहिता, मायका पक्ष के आरोप पर पति हुआ अरेस्ट उधर, दो साल की बच्ची के जहर निगलने की घटना पर लोगों में गहरी चिंता और दुख की लहर है। लोगों का कहना है कि छोटे बच्चों के आसपास जहरीले पदार्थों को बेहद सावधानी से रखना चाहिए। बच्चों की सुरक्षा के लिए घर में ऐसी चीजों को उनकी पहुंच से दूर रखना जरूरी है। लोगों का कहना है कि यह घटना एक बड़ी चेतावनी है कि माता-पिता और अभिभावकों को बच्चों की हर गतिविधि पर नजर रखनी चाहिए। इस घटना ने समाज में बच्चों की सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाई है।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख