ऊना। हिमाचल में कभी सड़क हादसे तो कभी अन्य हादसों में लोगों की मौत हो रही है। ऐसी ही एक मौत हिमाचल के ऊना जिला में भी हुई है। यहां एक व्यक्ति का संदिग्ध परिस्थितिया में शव मिला है। मौत कैसे हुई इसका तो अभी तक पता नहीं चला है, लेकिन अत्याधिक ठंड मौत का कारण माना जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंच कर जांच में जुट गई है।
व्यक्ति का मिला शव
मिली जानकारी के अनुसार ऊना जिला मुख्यालय में चंडीगढ़ धर्मशाला नेशनल हाइवे पर एक शव मिला है। यह शव डीएवी पब्लिक स्कूल के पास ही पड़ा हुआ था। स्थानीय लोगों ने शव को देखा और इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की और मृतक की शिनाख्त करवाई। मृतक व्यक्ति की पहचान 67 वर्षीय सुभाष चंद्र पुत्र हुकम चंद निवासी धर्मपुर उपमंडल हरोली जिला ऊना के रूप में हुई है।
यह भी पढ़ें : हिमाचल : मां की 13वीं पर बेटी के हाथ लगा फोन, मैसेज और रिकॉर्डिंग से खुले बड़ा राज
पुलिस कर रही मामले की जांच
पुलिस की टीम ने शव की जांच करने के बाद उसे पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना भेज दिया है। वहीं मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है। पुलिस को यह शव बीती रात को मिला था। पुलिस ने आज शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है और आगामी जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने मृतक के परिजनों के बयान भी दर्ज किए हैं।
यह भी पढ़ें : हिमाचल : पहले दो पोतियों और अब दादी ने त्यागे प्राण; बेटा-बहू घर से फरार
ठंड भी माना जा रहा मौत का कारण
मामले की पुष्टि करते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि एक व्यक्ति का शव मिला है। अत्याधिक ठंड व्यक्ति की मौत का कारण हो सकती है। हालांकि मौत के असली कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही होगा। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें : हिमाचल का SSB जवान पंचतत्व में विलीन, छोटी बेटी ने दी पिता को मुखाग्नि
बता दें कि हिमाचल में पिछले दो दिनों में कई लोगों की मौत की खबरें सामने आ चुकी है। नए साल और नए साल के पहले दिन भी प्रदेश में कई दर्दनाक सड़क हादसे हुए हैं, जिनमें कई लोगों की मौत हो गई।