#अपराध

June 4, 2026

हिमाचल : चुनावी रंजिश का खौफनाक अंजाम, 2 मकानों में लगा दी आ.ग- पूर्व प्रधान समेत 11 पर केस

पथराव भी किया, पूरे क्षेत्र के लोगों में दहशत का माहौल है।

शेयर करें:

panchayat election rivalry chamba news 2 home police churah himachal update

चंबा। हिमाचल में पंचायत चुनाव खत्म हो चुके हैं, नतीजे भी आ चुके हैं। कहीं जीत का जश्न मनाया जा रहा है तो कहीं हार को स्वीकार कर लोग आगे बढ़ रहे हैं। मगर चंबा के एक गांव में चुनावी रंजिश इतनी गहरी हो गई कि उसने आपसी भाईचारे को ही आग के हवाले कर दिया।

चुनावी रंजिश का खौफनाक अंजाम

आरोप है कि चुनावी विवाद के चलते उपद्रवियों ने दो मकानों में आग लगा दी, जिससे पूरे इलाके में दहशत फैल गई। यह मामला चुराह उपमंडल की आयल पंचायत से सामने आया है।

यह भी पढ़ें- हिमाचल की दो पंचायतों ने रचा इतिहास : पूरे देश में आई नंबर-1, मिला एक करोड़ का इनाम

मकान में लगाई आग

यहां पंचायत चुनाव के बाद कथित चुनावी रंजिश को लेकर कुछ लोगों ने दो मकानों में आग लगा दी। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है। पीड़ित पक्ष ने मामले की शिकायत पुलिस में दर्ज करवाई है, जिसके बाद पुलिस ने पूर्व प्रधान समेत 11 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पथराव भी किया

शिकायतकर्ता सरोगा निवासी बखतू खान ने आरोप लगाया है कि 2 जून की रात करीब आठ बजे कुछ लोग उनके घर के बाहर पहुंचे। आरोपियों ने पहले मकान पर पथराव किया और बाद में आग लगा दी। आग लगने के दौरान घर में मौजूद परिवार के सदस्यों ने किसी तरह अपनी जान बचाई और बाहर निकलने में सफल रहे।

यह भी पढ़ें- हिमाचल में पंजाबियों की गुंडागर्दी! HRTC कंडक्टर को जड़े थप्पड़- पुलिस के सामने भी नहीं रुके

एक और मकान को बनाया निशाना

आरोप है कि उपद्रवियों ने केवल एक घर को ही नहीं बल्कि गांव के एक अन्य व्यक्ति के मकान को भी आग के हवाले कर दिया। आगजनी की इस घटना के बाद ग्रामीणों में भय का माहौल है और लोग खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।

गांव में तनाव का माहौल

स्थानीय लोगों का कहना है कि पंचायत चुनाव के दौरान गांव में राजनीतिक माहौल काफी गर्म रहा था। चुनाव परिणाम आने के बाद कुछ लोगों के बीच तनाव की स्थिति बनी हुई थी। हालांकि पुलिस अभी सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें- हिमाचल के सरकारी विभागों में खुली बंपर भर्तियां : भरें जाएंगे 300 पद, जानें कितनी मिलेगी सैलरी

पूर्व प्रधान समेत 11 लोग नामजद

पुलिस ने शिकायत के आधार पर पूर्व प्रधान समेत कुल 11 लोगों को नामजद किया है। सभी आरोपियों की भूमिका की जांच की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले में साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

गांव में बढ़ाई गई निगरानी

घटना के बाद पुलिस ने इलाके में निगरानी बढ़ा दी है। ग्रामीणों से भी शांति बनाए रखने की अपील की गई है। प्रशासन का कहना है कि कानून हाथ में लेने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें- गजब! हिमाचल : सरकारी अस्पताल में ECG मशीन खराब- नई लाने के लिए कांग्रेसी वर्करों ने मांगा चंदा

चुनाव खत्म, लेकिन नहीं थमी रंजिश

आयल पंचायत की यह घटना एक बार फिर सवाल खड़े कर रही है कि लोकतंत्र के इस पर्व के बाद भी कुछ स्थानों पर चुनावी प्रतिस्पर्धा आपसी दुश्मनी में क्यों बदल जाती है। जहां चुनाव के बाद गांवों को विकास की नई राह पर आगे बढ़ना चाहिए, वहीं कुछ जगहों पर नतीजे रिश्तों और सामाजिक ताने-बाने को नुकसान पहुंचाते नजर आते हैं।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख